{"_id":"646b8d57e976e01dd103fe83","slug":"anonymous-letter-to-pm-narendra-modi-complaint-of-bureaucrats-corruption-by-in-himachal-pradesh-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सोशल मीडिया पर गुमनाम पत्र वायरल, दो अफसरों पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सोशल मीडिया पर गुमनाम पत्र वायरल, दो अफसरों पर गंभीर आरोप
Mon, 22 May 2023 09:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 22 May 2023 09:13 PM IST
सार
वायरल हो रहे इस पत्र में शिकायतकर्ता कह रहा है कि वह खुद भी पहले सीएम कार्यालय में रह चुका है। उसने जब इस मामले में उच्च अधिकारियों से बात करनी चाही तो उसे परेशान किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश में सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक गुमनाम पत्र चर्चाओं में रहा। हिमाचल के दो आला अधिकारियों के खिलाफ यह पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित किया गया है। गुमनाम पत्र में अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पत्र लिखने वाले ने अपना नाम और पहचान उजागर नहीं की है।
विज्ञापन
हालांकि, लिखने वाले ने खुद को हमीरपुर जिले का निवासी बताया है और सरकारी कर्मचारी होने के भी साफ संकेत दिए हैं। वायरल हो रहे इस पत्र में शिकायतकर्ता कह रहा है कि वह खुद भी पहले सीएम कार्यालय में रह चुका है। उसने जब इस मामले में उच्च अधिकारियों से बात करनी चाही तो उसका शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
उसे परेशान किया गया। तंग आकर सचिवालय में तैनाती लेनी पड़ी। उसने लिखा है कि एक कड़क और ईमानदार अफसर को एक महत्वपूर्ण पद से हटवा दिया गया। कर्मचारी ने यह भी लिखा है कि अगर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाती है तो जांच में सहयोग के लिए वह खुलेआम तैयार है।
विज्ञापन