फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Annual membership fee was increased from Rs 250 to five

हाईकमान का फरमान: कांग्रेसी बनना हुआ 50 गुना महंगा

Sun, 22 Feb 2015 03:58 PM IST
Updated Sun, 22 Feb 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
Annual membership fee was increased from Rs 250 to five

हिमाचल कांग्रेस की सदस्यता 50 गुना महंगी हो गई है। अब पांच रुपये सालाना के बजाय ढाई सौ रुपये लगेंगे। बड़ी बात यह है कि पहले पांच रुपये देकर तीन साल सदस्यता रहती थी।

विज्ञापन


यही नहीं, प्रदेश कांग्रेस ने हाल ही में पांच-पांच रुपये लेकर तीन लाख से ज्यादा सदस्य बना लिए हैं। अब इनसे 245 रुपये और वसूले जाएंगे तभी ये लोग कांग्रेस के सदस्य बन पाएंगे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस संबंध में एक पत्र भेजा है। यह पत्र दो दिन पहले ही राजीव भवन शिमला पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

250 रूपए सालाना शुल्क

Annual membership fee was increased from Rs 250 to five

इसके मुताबिक कांग्रेस आलाकमान ने तय किया है कि अब पार्टी सदस्य बनने के लिए 250 रुपये सालाना शुल्क देना होगा। इसका मकसद प्रदेश कांग्रेस में सही और निष्ठावान लोगों को सदस्यता देना होगा।

आलाकमान ने यह भी स्पष्ट किया है कि अधिक सदस्य बनाने के बजाय कांग्रेस में ऐसे निष्ठावान सदस्यों का होना जरूरी है जो पार्टी के सच्चे सिपाही हों। पार्टी आलाकमान का मानना है कि इससे ही पार्टी को मजबूती मिलेगी और वह आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

मगर पहले से ही अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस के लिए यह फैसला कितना फायदेमंद साबित होगा यह तो वक्त की बताएगा।

तीन लाख सदस्यों को चुकानी होगी फीस तभी कन्फर्म होगी सदस्यता

Annual membership fee was increased from Rs 250 to five

सदस्यता अभियान के बीच अब तक तीन लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन शिमला स्थित कार्यालय से लगभग साढे़ चार लाख फार्म बांटे जा चुके हैं।

अब तक बनाए जा चुके तीन लाख से ज्यादा सदस्यों से केवल पांच-पांच रुपये का सदस्यता शुल्क ही लिया गया है। इन सदस्यों को अब 245 रुपये और जमा करने होंगे, तभी इनकी सदस्यता कन्फर्म होगी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष मोती लाल वोरा का पत्र मिला है। इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed