फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   annual function of chepsli school.

वार्षिक समारोह में चैप्सली के छात्रों का धमाल

Mon, 01 Sep 2014 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Sep 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
annual function of chepsli school.

चैप्सली स्कूल के कालीबाड़ी हाल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक कनसर्ट में केजी से बाहरवीं तक के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। दूसरे दिन नन्हे बच्चों ने ‘ओ लीटल बटर फ्लाई’, बड़ी कक्षाओं के बच्चों ने मराठी गीत पर नृत्य पेश किया।

विज्ञापन


दूसरे दिन इंस्पेक्टर जनरल एस जहूर जैदी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की। प्रधानाचार्य प्रनोति सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम का आगाज शिमोना, मेघा, अभिलाशा, ऊर्वी मुस्कान की ‘देवा महादेव शिव स्तुति’ से हुआ।
विज्ञापन


पहली और तीसरी कक्षा के छात्रों जय, आदित्य, मृगाक्षी, दैविक व अन्य छात्रों ने इंग्लिश पोइम सुनाई। नर्सरी, केजी व पहली के ओशिन, आरव, मुस्कान, आदिती, प्रणय, शिवांग और साथियों ने रंग बिरंगे परिधानों में सजकर ‘ओ लीटल बटर फ्लाई...’ एक छोटी कश्ती मेरे पास...’ जैसी राइम सुनाकर सबका मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने भी मचाया धमाल

चौथी और पांचवीं के बच्चों ने ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ कविता सुनाई। छठी, सातवीं और आठवीं के प्रद्युमन, रितिक, श्रेया, कुनाल, अभिनव, हितेश व साथी छात्रों ने क्लेवर शैफर्ड नाटक पेश किया। नवीं और दसवीं के छात्र हर्ष व साथियों ने ‘एंज्वाय योरसेल्फ’ गाया।


पहली के छवि, आरना, हार्दिक, श्रेया ने थोड़ी मस्ती थोड़ी धूम डांस की प्रस्तुति दी। नवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र कामिनी, तरुण, उदित, सिमरन व साथी छात्रों ने ‘ओ लाल मेरी...’ गीत को पेश किया। तीसरी और चौथी के हर्षिता, अनामिका कोईना, संस्कृति ने कथक नृत्य किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed