फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   annual fest in swaran school.

टुटीकंडी में बेबी डॉल मैं सोने दी से जमा रंग

Wed, 22 Oct 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 22 Oct 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
annual fest in swaran school.

स्वर्ण पब्लिक स्कूल टुटीकंडी के मंगलवार को गेयटी थियेटर में आयोजित वार्षिक समारोह में पहली कक्षा के बच्चों ने फिल्मी गीत बैबी डॉल में सोने दी और लूंगी डांस पर शानदार प्रस्तुतियां दी।

विज्ञापन


केजी कक्षा की अनुष्का, नीतिका, ध्रुव, रिया, सक्षम और साथी छात्रों ने हुस्न पहाड़ों का गीत पर नृत्य किया। विकास आजाद को स्टूडेंट आफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


समारोह में आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

कार्यक्रम का आगाज दूसरी कक्षा के छात्रों ईशान, अर्पित, शुभम, साक्षी, रोनी की गणेश वंदना से किया गया। मॉडलिंग मेें रजत, नियति, सानवी, मानवी, नैतिक , आयान, सृष्टि, वीर, सक्षम, सारिका और भूमिका शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली कक्षा की संस्कृति, दीपिका, वंश, ईशांत, ईशान, नीरज, आदिव्क, पारस एवं साथी छात्रों ने बेबी डॉल और लूंगी डांस गीत पर नृत्य किया। शिवानी, शिवम, आदित्य और खुशी ने अभिभावकों को समर्पित डांस की प्रस्तुति दी।

चौथी की वंशिका, कबीर जतिन, दिव्या, ऋषभ ने वेस्ट्रन डांस किया। मेघा, रश्मि, मृणाल, मुस्कान, गितिका और साथी छात्राओं ने मराठी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कुसुम, ज्योति, सोनिया, मेघा और साथी छात्राओं ने ढोल बाजे... पर लावणी नृत्य किया।


यूनिक, सूरज, जितेंद्र, विनय, तुषार, निखिल और साथी कलाकारों ने स्वतंत्रता संग्राम 1857 में आजादी की की लड़ाई को स्टेज पर अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित किया। अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed