{"_id":"2fca478216b367b7ebd87672b265c74c","slug":"annual-fest-in-kamna-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामना स्कूल के होनहारों ने लूटी खूब वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामना स्कूल के होनहारों ने लूटी खूब वाहवाही
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 22 Oct 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामना पब्लिक स्कूल लोअर खलीणी के मंगलवार को कालीबाड़ी हाल में आयोजित वार्षिक समारोह में होनहारों को नवाजा गया। समारोह में विधायक सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य पुष्पराज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में सम्मानित छात्र-छात्राओं में छठी कक्षा में साक्षी, अभिषेक, आस्था, पांचवीं में किशन, सिमरन, निकिता, चौथी से आयूष, नमिता, निशांत, तीसरी में धनंज्य, हर्षिता, मेहर सिंह, दूसरी में रोहन, राजकुमार और अक्षिता, प्री नर्सरी में मोहित शामिल रहे।
विज्ञापन
स्कूल के समारोह के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से देश प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
टुटू ग्लोबल स्कूल के बच्चे सम्मानित
शिमला। टुटू स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल के मंगलवार को कालीबाड़ी में आयोजित वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों दी। इसमें विधायक सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर छात्रों के कार्यक्रमों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गायत्री ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। संचालक संस्था के चेयरमैन विशाल भारद्वाज ने मुख्यातिथि, पार्षद सुषमा कुठियाला, भारती सूद और भाजपा नेता राज कुमार अग्रवाल सहित समस्त अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शालिनी, ज्योति, मोहिनी एवं साथी छात्राओं ने सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर नृत्य किया।
इसके एलकेजी के छात्र जितेन, दक्ष, दक्ष भारद्वाज, दिव्यम और साथी छात्रों ने लूंगी डांस की प्रस्तुति दी। ईश्वर ने एकल नृत्य पेश किया, ईश्वर, शिखा, दीक्षा, मोहिनी, इंदु और साथी छात्राओं ने राजस्थानी, पहाड़ी और अन्य राज्यों के लोक नृत्यों की मनोरम प्रस्तुति दी।
छात्र-छात्राओं शालिनी, ज्योति, साक्षी, शिखा, अभिमन्यु, साहिल और थॉमस के साथ ही शिक्षक गायत्री, चंद्र कांता, इंदु शर्मा, इंदु ठाकुर, अमिता सूद, मनोज शर्मा और राहुल शर्मा को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।