फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Annual FASTag Toll Pass in the State to Cost This Amount; Notification Issued

Himachal: प्रदेश में फास्टैग वार्षिक टोल पास के देने होंगे इतने हजार, अधिसूचना जारी

Sun, 15 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Mar 2026 05:00 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब वार्षिक पास के लिए ज्यादा रकम चुकानी होगी। 

विज्ञापन
Annual FASTag Toll Pass in the State to Cost This Amount; Notification Issued
fastag pass - फोटो : Adobe stock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब वार्षिक पास के लिए ज्यादा रकम चुकानी होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास की दरों में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। हिमाचल प्रदेश के करीब 8 टोल प्लाजा पर पहले जहां वाहन मालिकों को वार्षिक पास के लिए 3,000 रुपये देने पड़ते थे, वहीं अब 3,075 रुपये देने होंगे। दिल्ली स्थित एनएचएआई के चीफ जनरल मैनेजर (सीओ) अब्दुल बासित ने बताया कि यह पास गैर-व्यावसायिक (नॉन कमर्शियल) वाहनों के लिए लागू होगा और इसे केवल सक्रिय फास्टैग वाले वाहन मालिक ही बनवा सकेंगे।

विज्ञापन

सभी टोल ऑपरेटरों और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि जहां-जहां यह सुविधा लागू है, वहां नई दरें तुरंत लागू करने की तैयारी कर ली जाए। इसके अलावा सभी वाहन चालकों और हितधारकों को इसकी जानकारी दी जाए। प्राधिकरण के अनुसार, हर वर्ष वित्तीय वर्ष के अनुसार वार्षिक पास की दरों में संशोधन किया जाता है। प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह पास एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक मान्य रहेगा। जो शर्त पहले पूरी होगी, पास उसी समय समाप्त हो जाएगा। बंद उपयोग (क्लोजर यूजर) टोल प्रणाली में किसी वाहन का टोल प्लाजा में प्रवेश और निकास को एक क्रॉसिंग माना जाएगा।
-

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के इन क्षेत्रों में हैं टोल प्लाजा
हिमाचल में मंत्रालय के दो और एनएचआई के 8 टोल प्लाजा हैं। इसमें किरतपुर-मनाली हाईवे पर गरामोड़ा, बलोह और मटौर-शिमला फोरलेन पर घट्टा के अलावा सिरमौर व ऊना में एक टोल प्लाजा पर फास्टैग सुविधा है। चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर सनवारा और मनाली हाईवे पर दो टोल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed