फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   announcements for employees on himachal statehood day

हिमाचल दिवस पर आज कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं सीएम

Sat, 15 Apr 2017 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 15 Apr 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
announcements for employees on himachal statehood day

हिमाचल दिवस पर चंबा में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जहां बेरोजगारी भत्ते का आधिकारिक एलान करेंगे वहीं, चुनावी साल में बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्ग को खुश करने के लिए 4-9-14 की भी सौगात दे सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा कर्मचारियों को रिटायरमेंट उम्र साठ साल और अनुबंध कर्मचारियों के सेवाकाल को पांच से घटाकर तीन साल करने का भी एलान संभव है। चुनावी साल में हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कर्मचारी वर्ग पर मेहरबान हो सकते हैं।
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की संख्या करीब दो लाख है। ऐसे में सौगातों के जरिये वह कर्मचारियों और उनके परिवारों को खुश कर वोट बैंक मजबूत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंध सेवाकाल तीन साल करने का भी हो सकता है एलान

announcements for employees on himachal statehood day

हालांकि ऐसा करने से कर्ज में डूबे हिमाचल प्रदेश के खजाने पर बोझ बढ़ेगा लेकिन, हाल में विधानसभा में पेश हुए कर मुक्त बजट को देखते हुए इस बात की उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री इस वर्ग को साधने का प्रयास कर सकते हैं। वहीं, शनिवार को हिमाचल

दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमाचल गौरव पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। इस दौरान सीएम प्रेरणा स्रोत और सिविल सेवा अवार्ड भी देंगे। राज्य सरकार जिला शिमला प्रशासन को सिविल सेवा अवार्ड से अलंकृत करेगी। यह अवार्ड उपायुक्त शिमला की ओर से लिया जाएगा।

इन्हें मिलेगा सम्मान

announcements for employees on himachal statehood day

मशहूर लोक गायक कृष्ण लाल सहगल, आईटीबीपी की 17वीं बटालियन के कमांडेंट राजेंद्र कुमार वर्मा और नालागढ़ के दभोटा से अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को हिमाचल गौरव पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा इनमें पुलिस स्टेशन

झाकड़ी के एसएचओ कुलवंत सिंह, कांस्टेबल रोशन लाल, कांस्टेबल राजेश कुमार, एचएचसी इंद्र सिंह और एएसआई शेर सिंह को भी पुरस्कार देने का एलान किया गया है।

वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता रहे दिनेश सूद को प्रेरणा स्रोत अवार्ड के लिए चुना गया है। दिनेश सूद दृष्टिहीन हैं और प्रदेश के अनेक लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed