{"_id":"b09091501e91010821b3f66c9d91e9d9","slug":"anita-rana-will-be-congress-candidate-at-sujanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने अनिता राणा को बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने अनिता राणा को बनाया उम्मीदवार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Apr 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अनिता राणा को टिकट दे दिया है। केंद्रीय नेतृत्व ने हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र राणा की पत्नी अनिता राणा को टिकट फाइनल कर दिया है।
विज्ञापन
अनिता भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर को टक्कर देंगी। वह शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे सुजानपुर में नामांकन दायर करेंगी। शुक्रवार को अनिता राणा को टिकट मिलने की पुष्टि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वयं अनिता राणा के लिए टिकट चाह रहे थे। उन्होंने कई जनसभाओं में भी अनिता राणा को टिकट दिलाने के संकेत दे दिए थे। राजेंद्र राणा भी हमीरपुर लोकसभा सीट पर वीरभद्र सिंह की ही पसंद थे।
विज्ञापन
पति के साथ ली थी कांग्रेस की सदस्यता
राजेंद्र राणा सुजानपुर से निर्दलीय विधायक थे और वह कांग्रेस से एसोसिएट थे। कभी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के करीबी रहे राजेंद्र राणा ने विधायकी से पहले इस्तीफा दिया।
उसके बाद कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजेंद्र राणा के साथ उनकी पत्नी अनिता राणा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी।
इसके बाद उन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया था। टिकट को लेकर निर्णय अनिता राणा और पूर्व विधायक अनिता वर्मा के बीच फंसा हुआ था। आखिर अनिता राणा पर फैसला हो गया।