{"_id":"62b9bc56dec4f30ea9755ac9","slug":"anirudh-of-sarkaghat-himachal-to-fly-fighter-aircraft-rafale-completed-training-from-air-force-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: लड़ाकू विमान राफेल को उड़ाएंगे हिमाचल के अनिरुद्ध, वायु सेना अकादमी से पूरा किया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: लड़ाकू विमान राफेल को उड़ाएंगे हिमाचल के अनिरुद्ध, वायु सेना अकादमी से पूरा किया प्रशिक्षण
Mon, 27 Jun 2022 07:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Jun 2022 07:51 PM IST
सार
अनिरुद्ध ने सेना अकादमी खड़गवासला पूना में तीन वर्षीय सैन्य कोर्स और डिग्री हासिल की। इसके बाद वह एक वर्ष के वायु सेना प्रशिक्षण के लिए वायु सेना अकादमी हैदराबाद में गए।
विज्ञापन
राफेल को उड़ाएंगे हिमाचल के अनिरुद्ध
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट की शुलपुर बही पंचायत के खरसल गांव निवासी अनिरुद्ध शर्मा भारतीय वायु सेना में फाइटर प्लेन राफेल को उड़ाएंगे। अनिरुद्ध शर्मा की जमा दो तक की पढ़ाई गाजियाबाद के जयपुरिया पब्लिक स्कूल से हुई है। 12वीं कक्षा की परीक्षा में वह पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे। इसके बाद इन्होंने भारतीय सेना में जाने के लिए एनडीए की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास की। अनिरुद्ध ने सेना अकादमी खड़गवासला पूना में तीन वर्षीय सैन्य कोर्स और डिग्री हासिल की। इसके बाद वह एक वर्ष के वायु सेना प्रशिक्षण के लिए वायु सेना अकादमी हैदराबाद में गए।
विज्ञापन
वायुसेना अधिकारियों ने उन्हें अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित फाइटर प्लेन राफेल को उड़ाने का प्रशिक्षण दिया। जिसमें भी वह प्रथम स्थान पर रहे। प्रशिक्षण पूरा होने के साथ वायु सेना की परेड में उनके कंधों पर पिता प्रवीण कुमार और माता अनिता शर्मा ने स्टार लगाए। अनिरुद्ध के पिता प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रवीण बचपन से फाइटर प्लेन उड़ाने का सपना देखता था। जो पूरा हो गया। अनिरुद्ध के पायलट बनने से इनके दादा सेवानिवृत्त अध्यापक ईश्वर दास खुश हैं। अनिरुद्ध के पिता प्रवीण कुमार बैंक अधिकारी हैं और माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन