फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Animal Husbandry Minister Virender Kanwar called on Governor Acharya Devvrat

मंत्री ने राज्यपाल को बताई पशुपालन को बढ़ावा देने वाली ये योजना

Tue, 19 Jun 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 19 Jun 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Minister Virender Kanwar called on Governor Acharya Devvrat

पशुपालन मंत्री ने राज्यपाल को पशुपालन को बढ़ावा देने वाली योजना की जानकारी दी। प्रदेश में देशी नस्ल की गायों को बढ़ावा देने के संबंध में मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर के साथ बैठक की।

विज्ञापन


मंत्री ने राज्यपाल को साहीवाल, रेड सिंधी तथा थारपारकर नस्ल की देसी गायों को प्रदेश में प्रचलित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि शून्य लागत प्राकृतिक खेती को कार्यान्वित करने के लिए प्रदेश में चलाई जा रही गोशालाओं और गोसदनों में 10-15 देसी
विज्ञापन


नस्ल की गायें पाली जाएं ताकि गोसदन बीजामृत तथा धनजीवामृत को तैयार कर उसे किसानों को बेच कर आय का साधन सृजित कर सकें। इससे किसानों को भी फसल उगाने में सहायता मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ये कहा

Animal Husbandry Minister Virender Kanwar called on Governor Acharya Devvrat

इस अवसर पर पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विभाग उच्च नस्ल की देशी गायों के तृण साबरमती आश्रम गोशाला बिदाज उत्तराखंड तथा हिसार से खरीद कर पशु चिकित्सा संस्थानों के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान के लिए उपलब्ध करवा रहा है।

बताया कि भारत सरकार की ओर से चयनित एस्पिरेशनल जिला चंबा में सेक्स सॉर्टेड सीमेन का पहली बार प्रायोगिक योजना के तौर पर 2 से 14 अक्तूबर 2018 के दौरान प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा पशु आहार तैयार करवाने के लिए पशु आहार संयंत्र स्थापित करने की एक योजना तैयार कर ली है।

पशु आहार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मवेशी प्रजनन अधिनियम का प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग जुलाई में शिमला में एक कार्यशाला का आयोजन करेगा। बैठक में निदेशक पशुपालन विभाग स्वदेश कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed