{"_id":"695120e5a4ee4bd2380fd4fc","slug":"anguish-on-local-shopkeepers-shimla-news-c-19-sml1002-654224-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रिज और मालरोड पर दुकानें सजाकर बाहरी कर रहे कमाई, खाली बैठे हैं शिमला के कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रिज और मालरोड पर दुकानें सजाकर बाहरी कर रहे कमाई, खाली बैठे हैं शिमला के कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट पार्किंग से रिज और मालरोड तक सजी हैं बाहरी राज्यों के लोगों की दुकानें
शहर के कारोबारियों ने उठाए सवाल, बोले-टैक्स हम देते हैं, पैसा बाहर वाले कमा रहे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। न्यू ईयर और विंटर कार्निवल के लिए हजारों सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। लिफ्ट से लेकर मालरोड और रिज मैदान पर सैलानियों का खूब जमावड़ा लग रहा है। इसके बावजूद राजधानी के कारोबारी निराश हैं। लोअर बाजार और रामबाजार तक सैलानी न पहुंचने से कारोबारी खाली हाथ बैठे हैं।
शहर के लिफ्ट पार्किंग से लेकर रिज मैदान और मालरोड जैसे कोर इलाकों में बाहरी राज्यों के दुकानदार दुकानें सजाए बैठे हैं। ये दुकानदार शिमला में आकर चांदी कूट रहे हैं। विंटर कार्निवल के लिए एक बार फिर बाहरी राज्यों के दुकानदारों को रिज और मालरोड पर दुकानें दिए जाने से शहर के कारोबारी भड़क गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि पहले भी बाहरी राज्यों के दुकानदारों को शहर के कोर एरिया में दुकानें लगाने की अनुमति देने का विरोध किया गया था। इसके बावजूद नगर निगम ने वायदा किया था कि बाहरी दुकानदारों को इन स्थानों पर नहीं बैठने दिया जाएगा। बावजूद इसके इस बार फिर से रिज और मालरोड पर बाहरी राज्यों के दुकानदारों की दुकानें सजी हैं। इसके अलावा लिफ्ट पार्किंग में भी बाहरी राज्यों के दुकानदार दुकानें सजाए बैठे हैं। इससे शहर के कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। सैलानी बाहरी दुकानदारों की दुकानों पर जाकर सामान खरीद रहे हैं। उधर, नगर निगम का कहना है कि शहर के कारोबारी भी यहां स्टॉल ले सकते हैं। इसमें किसी तरह की रोक नहीं है। शहर के कुछ कारोबारियों ने रिज पर स्टॉल लगाए भी हैं। बाकी कारोबारी किराया नहीं देना चाहते जिसके चलते बाहरी दुकानदार आ रहे हैं।
सरकार से करेंगे शिकायत : व्यापार मंडल
शिमला व्यापार मंडल का कहना है कि शहर के कारोबारी सरकार को टैक्स देते हैं। इसके बावजूद टूरिस्ट सीजन में स्थानीय कारोबारियों की जगह बाहरी लोगों को तरजीह दी जा रही है। यह गलत है और इसका विरोध किया जाएगा। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरजीत मंगा का कहना है कि इस बारे में कारोबारी मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। टूरिस्ट सीजन की शुरुआत में ही शहर बाहरी दुकानदारों से भर गया है। कहा कि हमारे कारोबारी पहले ही ऑनलाइन शॉपिंग की मार झेल रहे हैं। अब जब टूरिस्ट सीजन में कमाई का समय आया तो नगर निगम ने बाहरी दुकानदार शहर में बुला लिए। इसका विरोध किया जाएगा।