{"_id":"573960644f1c1b654eac6fb5","slug":"anganwadi-workers-protest-on-13-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों के भत्ते बढ़ सकते हैं तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों के भत्ते बढ़ सकते हैं तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्यों नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 May 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्षा खीमी भंडारी ने की।
- फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटू संबंधित) प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़क गई है। यूनियन का कहना है कि प्रदेश सरकार से लंबित मांगे पूरी करने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। बैठक में यूनियन ने फैसला लिया कि 13 जून से 11 जुलाई तक प्रोजेक्ट व जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे जबकि 28 सितंबर, 2016 को प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्षा खीमी भंडारी ने की। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के उत्थान की बात कर रही है। लेकिन प्रदेश में अभी भी आंगनबाड़ी वर्करों अन्य राज्यों की अपेक्षा कम वेतन दिया जा रहा है। हरियाणा में 7500 रुपये वर्कर जबकि 3000 रुपये हेल्पर को मिल रहा है।
विज्ञापन
लेकिन हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्पर को इससे आधा वेतनमान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को अपने भत्ते बढ़ाने के लिए सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है, अगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बात करे तो खजाना खाली करने की बात कही जाती है।
विज्ञापन