{"_id":"6027b5b08ebc3ee8fe118088","slug":"anganwadi-helpers-posts-will-be-filled-in-this-district-of-himachal-department-asked-for-applications","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इस जिले में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी सहायिकाओं पद, विभाग ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के इस जिले में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी सहायिकाओं पद, विभाग ने मांगे आवेदन
Sat, 13 Feb 2021 04:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Feb 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की ग्राम पंचायत बनोगी के आंगनबाड़ी केंद्र बनोगी, ग्राम पंचायत चोपारसा के आंगनबाड़ी केंद्र अगला ग्रामंग-दो, ग्राम पंचायत भल्याणी के आंगनबाड़ी केंद्र मडघन में सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू शिव वर्मा ने कहा कि इसके लिए पांच मार्च सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रार्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र से होना अनिवार्य है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। लेकिन आठवीं पास उम्मीदवार उपलब्ध न होने पर पांचवीं पास प्रार्थी भी पात्र होंगी। आवेदक की आय सीमा 35 हजार रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही आयु पांच मार्च तक 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक के घर से कोई भी सदस्य सरकारी व अर्ध सरकारी नौकरी में न हो। यदि प्रार्थी के परिवार का खाता अलग किया गया है तो यह पंचायती राज अधिनियम के तहत 1 जनवरी 2021 से पहले अलग हुआ हो। इस संदर्भ में सचिव ग्राम पंचायत की ओर से यह स्पष्ट तौर पर लिखा हो कि परिवार का खाता कब अलग किया गया है। परिवार रजिस्टर की प्रति संलग्न करनी अनिवार्य रहेगी। अभ्यर्थी की दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी प्रमाणपत्र साथ लगाना होगा। कहा कि इच्छुक पात्र प्रार्थी दो मार्च तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कुल्लू में अपने आवेदनपत्र जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन