सातवें दौर में भी जर्मनी के एंडी सीवाल्ड सबसे आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमटीबी हिमालय साइकिल रैली में एंडी सीवाल्ड की बढ़त बरकरार है। रविवार को रैली की सातवीं स्टेज पूरी हुई। इसमें जर्मनी के सीवाल्ड शीर्ष पर रहे हैं।
इसके अलावा ओपन मैन सोलो वर्ग में जैसन इंग्लिश दूसरे और कनाडा के कोरी वोल्स तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। महिला ओपन सोलो वर्ग में कैथरीन विलियम्सन फिर से शीर्ष पर पहुंच गई हैं।
महिला ओपन सोलो वर्ग में फिर से शीर्ष पर पहुंचीं कैथरीन विलियम्सन
कैथरीन शनिवार को पहले स्थान से लुढ़ककर दूसरे स्थान पर आ गई थीं, लेकिन रविवार को वह फिर से पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। महिला ओपन सोलो में ईडा परेरा दूसरे और मेडिकल तीसरे स्थान पर कायम हैं।
इसके अलावा ग्रेट मास्टर सोलो वर्ग में रूबिन पहले, जैक दूसरे और विलवर्ट तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। सोमवार को धर्मशाला में रैली का समापन समारोह होगा। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।