{"_id":"ac9aa00fc3989accb7b7a758516f6da4","slug":"and-jcc-will-face-hpu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने होगा एचपीयू और जेसीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने होगा एचपीयू और जेसीसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 20 Aug 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय कर्मचारियों का आंदोलन और तेज होगा या खत्म, इस पर फैसला 21 अगस्त को होने वाली शिकायत निवारण समिति की बैठक में होगा। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने 21 अगस्त को ईसी द्वारा गठित शिकायत निवारण समिति की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
जेसीसी के अध्यक्ष डा. हितेश्वर ठाकुर, ईसी सदस्य चौ. वरयाम सिंह बैंस और कोर्ट सदस्य तेज राम शर्मा, अशोक शर्मा, मदन गोपाल, बिशन सिंह चंदेल ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे प्रति कुलपति के साथ हुई चारों यूनियन के अध्यक्षों की बैठक में कर्मचारियों की इस मांग को मान लिया गया है।
विज्ञापन
21 अगस्त को अब विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारियों की जेसीसी आमने-सामने बैठक कर बात करेगी। जेसीसी को उम्मीद है कि इस बैठक में उनकी लंबित मांगों पर कोई फैसला होगा।
विज्ञापन
इन नेताओं ने कहा कि बैठक के बाद ही कर्मचारियों के आंदोलन की दिशा और दशा तय की जाएगी। शिकायत निवारण समिति की बैठक में लंबित मांगों पर फैसला संभव है।