{"_id":"59edd3c14f1c1b59678b740c","slug":"anand-sharma-targets-on-centre-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों और जनता को ठगा: आनंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों और जनता को ठगा: आनंद शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
Updated Mon, 23 Oct 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने युवाओं, किसानों और जनता को ठगा है। नोटबंदी के दौरान ही देश में सैकड़ों लोग मारे गए। आनंद शर्मा ने कहा कि लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये कब आएंगे। आनंद शर्मा घुमारवीं में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के दौरान आयोजित की गई जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की बातों में न आ कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। पीएम पर निशाना साधते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि वह देश की जनता को बताएं कि उन्होंने कितने युवाओं को देश में रोजगार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर भी बरसते हुए कहा कि वह बताएं कि उनका हिमाचल व बिलासपुर तथा घुमारवीं में उनका क्या योगदान है।
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान सैकड़ों लोग मारे गए लेकिन देश के प्रधानमंत्री अपनी ही पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के अकाउंट में 15 लाख तो नहीं डाले लेकिन 9 तारीख को हिमाचल प्रदेश की जनता उनके अकाउंट को ही क्लोज कर देगी।
विज्ञापन
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने युवा कांग्रेस नेता के पक्ष में मतदान करें। जिन्होंने घुमारवीं में विकास की गंगा बहाई है। भाजपा की बातों में न आएं तथा कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। बाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में रैली का आयोजन किया गया।
ईमानदारी की दुहाई देने वाले बताएं कैसे कई गुना हो गई शाह के बेटे की संपत्ति
नादौन(हमीरपुर)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की संपत्ति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ईमानदारी की दुहाई देने वाली भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की संपत्ति चंद महीनों में ही कई गुना कैसे बढ़ गई।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बहुमत के साथ रिपीट होने का दावा करते हुए आनंद शर्मा ने पार्टी की स्थिति बेहतर बताई। वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नामांकन दाखिले से पूर्व आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वहीं सोमवार को सुक्खू ने विस चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुक्खू अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों की थाप के बीच बाजार से होते हुए नामांकन भरने एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
नामांकन से पूर्व जनसभा में सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद होते रहते हैं और होने भी चाहिए। इससे तरक्की की राह और मजबूत होती है। पार्टी ने सोच समझ कर टिकटों का बंटवारा किया है। युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सर्वे के अनुसार प्रदेश में 42 से 46 सीटों पर कांग्रेस को विजय हासिल होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा पहले साठ प्लस कह रही थी फिर पचास और अब चालीस पर आ गई है। चुनाव के परिणाम आते-आते कहीं बीस तक ही सिमट कर न रह जाए। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार धूमल व अनुराग ठाकुर नादौन के लिए कुछ नहीं कर पाए। कांग्रेस ने पहला मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जिले को दिलवाया। लेकिन स्थानीय विधायक विजय अग्निहोत्री ने उसको रुकवाने का काम किया।
स्पाइस पार्क का नादौन के धनपुर में आनंद शर्मा ने शिलान्यास किया था, जिसे अनुराग ठाकुर ने रुकवा दिया है। इस अवसर पर कांग्रेस के सुनील बिट्टू, अनिल वर्मा, बृजमोहन सोनी, संतोष संधू, बलदेव चौधरी, रीना देवी, कमल कम्मी, शम्मी सोनी, मुकेश चौधरी व राजेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।