फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anand Sharma said that Himachal is my home, I have not come for tourism

सोलन: आनंद शर्मा बोले- हिमाचल मेरा घर, पर्यटन के लिए नहीं आया हूं

Wed, 23 Feb 2022 08:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Feb 2022 08:10 PM IST
सार

बसाल में आनंद शर्मा ने चुनावी वर्ष में हिमाचल प्रवास के सवाल पर कहा कि हिमाचल उनका घर है, वह किसी तरह का पर्यटन करने के लिए यहां नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव में सिर्फ प्रचार करने के लिए आएंगे और कुछ नहीं है।  

विज्ञापन
Anand Sharma said that Himachal is my home, I have not come for tourism
पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री एवं राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने चुनावी वर्ष में हिमाचल प्रवास के सवाल पर कहा कि हिमाचल उनका घर है, वह किसी तरह का पर्यटन करने के लिए यहां नहीं आए हैं। शर्मा बसाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव में सिर्फ प्रचार करने के लिए आएंगे और कुछ नहीं है। पार्टी में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर शर्मा ने नो-कमेंट कहकर बात टाल दी। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि वह ज्योतिषी नहीं हैं। हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव में जरूर बदलाव होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार इश्तेहारी सरकार है, जमीन पर हकीकत में कुछ नहीं हुआ है। इस दौरान उन्होंने सोलन जिला के बसाल में जनसभा को संबोधित किया, जबकि सुबाथू में भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  

विज्ञापन


जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि कोविड में बर्बाद हुए परिवारों को राष्ट्रीय आपदा एक्ट के हिसाब से चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए था। मोदी सरकार ने महज 50 हजार मुआवजा देकर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर ली। आनंद शर्मा का बसाल में बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। बसाल पंचायत के सामुदायिक भवन का शर्मा ने लोकार्पण किया। उन्होंने इस भवन के लिए सांसद निधि से 10 लाख दिए थे। कहा कि केंद्र सरकार अपनी ही पार्टी का गुणगान कर रही है। आज देश बेरोजगारी व महंगाई से तंग है। केंद्र सरकार को मनरेगा में कम के कम चार सौ रुपये दिहाड़ी करनी चाहिए। विधायक कर्नल धनीराम शांडिल व सोलन कांग्रेस के कई नेता उपस्थित रहे। इससे पहले शर्मा ने कसौली निर्वाचन क्षेत्र के सुबाथू मेें भी एक कार्यक्रम भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी समेत सुबाथू के कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद का शिमला में समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद का सोलन से शिमला के पीटरहॉफ में पहुंचने पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसियों में मशोबरा और भराड़ी में शर्मा के कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने की होड़ लगी है। पीटरहॉफ में विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू,  रोहित ठाकुर, शिमला के दोनों डीसीसी अध्यक्ष जीतेंद्र चौधरी और यशवंत छाजटा मौजूद रहे। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा सोलन से पीटरहॉफ शाम 6.30 बजे पहुंचे और यहां पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान, सचिव हरिकृष्ण हिमराल,सुशांतकपरेट, विवेक, राकेश चौहान, महेंद्र चौहान सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने मशोबरा में वृद्ध आश्रम, सामुदायिक भवन और गो सदन का उद्घाटन करना है। इसके बाद महिलाओं को सिर्लाई मशीनें भी बांटी जानी हैं। 
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed