फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anand sharma raised question on election expenditure of bjp

धड़ाधड़ उतर रहे हेलीकाप्टर, मोदी कहां से लाए प्रचार को इतना धन : आनंद शर्मा

Tue, 31 Oct 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
anand sharma raised question on election expenditure of bjp

राज्यसभा में विपक्ष के नेता आनंद शर्मा ने कहा कि पंडित सुखराम के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्हें डॉ. परमार के पोते का कांग्रेस छोड़कर जाने का दुख है। अगर उन्होंने ऐसी कोई बात समय रहते की होती तो यह स्थिति नहीं बनती।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा में जेपी नड्डा और धूमल मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ रहे हैं। इन्हें आम आदमी के मुद्दों पर बात करने की फु र्सत नहीं है। सोमवार को राज्य अतिथि गृह शिमला में पत्रकारों से बातचीत में आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट में गंभीरता नहीं बल्कि वोटरों को लुभाने की बातें हैं।
विज्ञापन


विजन डॉक्यूमेंट में गुड़िया योजना पर कहा कि भाजपा हमेशा ऐसे मुद्दे ही उठाती आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था बेहाल है। ये राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े ही बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद ने कहा कि हिमाचल में धड़ाधड़ हेलीकाप्टर उतर रहे हैं और एक के बाद एक नेता यहां की ओर रुख कर रहे हैं। वे पूछना चाहते हैं कि पीएम मोदी ने प्रचार के लिए इतना सारा धन और साधन कहां से लाए।

कई स्टार प्रचारक आएंगे ‌हिमाचल

anand sharma raised question on election expenditure of bjp

शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई स्टार प्रचारक हिमाचल आएंगे और वे प्रचार को तेज करेंगे। आनंद ने कहा कि मोदी हिमाचल में बात करें या अहमदाबाद में। वे बताएं कि रोजगार देने के उन्होंने जो वायदे किए, वे धरातल पर क्यों नहीं उतरे।

मध्य और छोटे उद्योगों में नोटबंदी और जीएसटी के बाद 33 प्रतिशत लोगों का रोजगार छिन गया है। यानी 3 करोड़ 75 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। जीएसटी से बागवान तक परेशान हैं। सेब की ट्रे में 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जा रहा है। यही हाल कीटनाशकों और उपकरणों की खरीद के हैं।

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी, शिमला से कांग्रेस प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान, कुलदीप राठौर, रजनीश किमटा, देवेंद्र बुशहरी, आईएन मेहता आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed