फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anand sharma and asha kumari appointed as member in Congress Working Committee

हाईकमान में विरोधी गुट के नेताओं की धाक, वीरभद्र खेमे को झटका

Thu, 19 Jul 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 19 Jul 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
anand sharma and asha kumari appointed as member in Congress Working Committee

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में विरोधी नेताओं की धाक बढ़ने से वीरभद्र गुट के नेताओं को झटका लगा है। कांग्रेस हाईकमान के तमाम प्रमुख फैसले यही कमेटी लेती है।

विज्ञापन


इसमें आनंद शर्मा स्थायी सदस्य नियुक्त किए गए हैं, जबकि आशा कुमारी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाई गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा हिमाचल से ही राज्यसभा के सदस्य हैं। वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खास करीबियों में से एक हैं।
विज्ञापन


वह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भी खास हिमायती माने जाते हैं। वीरभद्र खेमे के नेता आनंद शर्मा के केंद्र में बढ़े रुतबे से इसलिए भी परेशान हैं। आनंद शर्मा 23 प्रमुख सीडब्ल्यूसी सदस्यों में शामिल हुए हैं। आशा कुमारी को भी 18 स्थायी आमंत्रित सदस्यों में शुमार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही नियुक्तियां वीरभद्र समर्थकों के लिए झटके की तरह

anand sharma and asha kumari appointed as member in Congress Working Committee

इन्हीं में हिमाचल की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल भी हैं। आशा कुमारी को भी वीरभद्र के विरोधी नेताओं में गिना जाता रहा है। हालांकि, यह अलग बात है कि उन्होंने अनेक बार वीरभद्र से अपने सियासी संबंध सामान्य बनाने के भी खासे प्रयास किए।

इसके बावजूद वीरभद्र सरकार में खुद पर चलाए गए एक मामले से वह आहत भी बताई जा रही हैं। ऐसे में उनको तवज्जो देने से भी वीरभद्र समर्थक परेशानी में हैं।

सीडब्ल्यूसी संगठन की नियुक्तियों से लेकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव के टिकटों को तय करने में भी अहम भूमिका निभाती है। ऐसी स्थिति में लोकसभा चुनाव से पहले यह दोनों ही नियुक्तियां वीरभद्र समर्थकों के लिए झटके की तरह हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed