फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   An unknown vehicle hit vehicles parked on the roadside.

Shimla News: अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर

Fri, 13 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle hit vehicles parked on the roadside.
बीसीएस में रात 10:00 बजे की घटना
विज्ञापन

अप्लाइड फोर वाहन की टक्कर से तीन वाहनों को नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के बीसीएस में वीरवार देर रात तारा माता मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


पुलिस के अनुसार घटना वीरवार रात करीब 10:00 बजे की है। तारा माता मंदिर के आसपास सड़क किनारे लोगों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। देर रात तेज रफ्तार अप्लाइड फोर वाहन ने इन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। खलीनी में लगे सीसीटीवी में यह वाहन दिखाई दे रहा है। लोग शुक्रवार सुबह जब मौके पर पहुंचे तो गाड़ियों की हालत देखकर दंग रह गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि देर रात किस वाहन ने गाड़ियों को टक्कर मारी, इसका पता लगाया जा रहा है। पटयोग की पार्षद आशा शर्मा ने कहा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article