{"_id":"5c62e15fbdec221181373c76","slug":"an-attempt-to-crush-the-team-of-the-forest-department-while-preventing-illegal-felling","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान रोकने गई वन विभाग की टीम को गाड़ी से कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कटान रोकने गई वन विभाग की टीम को गाड़ी से कुचलने का प्रयास
Wed, 13 Feb 2019 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जिला सिरमौर के पांवटा वन परिक्षेत्र के बहराल-सतीवाला बीट में अवैध कटान रोकने गई टीम को माफिया ने गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। इसमें वन रक्षक गंभीर घायल हुआ है, जिसे हरियाणा के यमुनानगर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
टीम में मौजूद डिप्टी रेंजर भी चोटिल हुए हैं। हमलावर हरियाणा नंबर की गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गए हैं। वन माफिया के हमले में विभाग की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। वन विभाग की शिकायत पर पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वन विभाग के डिप्टी रेंजर रघुवीर सिंह और वन रक्षक अमरीक सिंह टीम के साथ सोमवार रात बहराल-सतीवाला वन बीट में गश्त करने पहुंचे थे। साल और खैर की लकड़ी वाले क्षेत्र में वन विभाग की टीम के पहुंचने की भनक माफिया को लग गई।
विज्ञापन
माफिया ने तेज रफ्तार गाड़ी से टीम के सदस्यों को कुचलने का प्रयास किया। घटना में वन रक्षक अमरीक सिंह गंभीर घायल हुए हैं, जबकि डिप्टी रेंजर भी चोटिल हो गए।
आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी वहीं छोड़ फरार हो गए। उधर, डीएफओ पांवटा कुणाल अंग्रीश ने भी इसकी पुष्टि की है। पांवटा थाने में वन विभाग की तरफ से शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने बताया कि शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल और संदिग्ध आरोपी के पिछले रिकॉर्ड के आधार पर जांच शुरू कर दी है।