{"_id":"634e63ec3f49665f1c1b8d3a","slug":"amul-verka-milk-prices-hiked-by-rs-2-before-diwali-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: दिवाली से पहले वेरका, अमूल दूध के दामों में दो रुपये की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: दिवाली से पहले वेरका, अमूल दूध के दामों में दो रुपये की बढ़ोतरी
Tue, 18 Oct 2022 01:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:59 PM IST
सार
पहले ग्राहकों को एक लीटर दूध के लिए 58 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। अब 60 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
वेरका दूध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली से पहले वेरका दूध के दामों में कंपनी ने दो रुपये प्रतिलीटर बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुईं कीमतें रविवार 16 अक्तूबर से ही लागू हो गई हैं। इससे पहले ग्राहकों को एक लीटर दूध के लिए 58 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। अब 60 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अभी गत शनिवार को अमूल और मदर डेयरी कंपनी ने भी दूध के दामों में दो रुपये की बढ़ोतरी की है। अब वेरका ने भी दूध के दाम दो रुपये प्रतिलीटर बढ़ने से उपभोक्ताओं का बजट गड़बड़ा गया है। अमूल बटर भी 450 रुपए प्रति किलो हो गया है। इसके अलावा पनीर 280 रुपए मिल रहा है।
विज्ञापन