{"_id":"6565a9b14fb7f6799b08aa7b","slug":"amount-distributed-to-beneficiaries-of-sukhashray-yojana-and-disaster-affected-families-in-chamba-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों और आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों और आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की राशि
Tue, 28 Nov 2023 02:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:20 PM IST
सार
चंबा चौगान में सुख आश्रय योजना व आपदा राहत को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की।
विज्ञापन
आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी राहत राशि।
- फोटो : संवाद
विस्तार
ऐतिहासिक चंबा चौगान में सुख आश्रय योजना व आपदा राहत को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। मुख्यातिथि ने सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों को राशि वितरित की। वहीं, 70 आपदा प्रभावित परिवारों को करीब 21 करोड़ की राशि का वितरण चेक के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन
प्रति परिवार तीन लाख रुपये की राशि दी गई। इसी तरह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1,25,34,000 रुपये की राशि वितरित की गई। इस अवसर पर सदर विधायक नीरज नैयर, उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव समेत प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन