{"_id":"5de6621d8ebc3e54e60d0208","slug":"amitabh-bachchan-likes-manali-valley-wrote-blog-and-share-pics-with-jaya-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन को भा गईं मनाली की वादियां, बोले- पहाड़ों में रहने वाले भाग्यशाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिताभ बच्चन को भा गईं मनाली की वादियां, बोले- पहाड़ों में रहने वाले भाग्यशाली
Tue, 03 Dec 2019 06:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पतलीकूहल/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पतलीकूहल/मनाली
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Dec 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : बिग बी के ब्लॉग से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मनाली की खूबसूरत वादियां भा गई हैं। उन्हें मनाली आए करीब एक हफ्ता हो गया है। इसका खुलासा उन्होंने खुद अपने ब्लॉग में किया है। वे नैसर्गिक सौंदर्य से लबरेज मनाली की वादियों के फोटो अपनी पत्नी जया से शेयर कर रहे हैं। जो उन्हें पहाड़ों से प्रेम जारी रखने को कह रही हैं। अमिताभ मनाली में बर्फ से लकदक पहाड़ों में चल रही ताजा हवा के भी कायल हो गए है। इन पहाड़ों के साये में रहने वालों को वे भाग्यशाली कह रहे हैं।
विज्ञापन
मानों वह स्वयं यहां बसने की इच्छा जता रहे हों। अपने ब्लॉग में एक जगह वह लिखते हैं कि उन्हें शहरों की प्रदूषण भरी हवा से दूर जाना ही होगा। इस बीच अमिताभ मनाली में जहां भी शूटिंग को जा रहे हैं। वहां की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर रहे हैं। मंदिरों से प्रभावित हैं। कुदरत, निर्वाण और ईश्वर की बातें कर रहे हैं। उन्होंने घाटी के पहाड़ों की जमकर तारीफ की। बताया जा रहा है कि बिग बी पांच दिसंबर को मनाली से मुंबई लौट जाएंगे।
विज्ञापन