फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amit shah tips in bjp hunkar rally for himachal assembly election

भाजपा की हुंकार रैली में इन दो नेताओं पर पर घूमती रही सियासत

Sat, 23 Sep 2017 01:54 PM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 23 Sep 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
amit shah tips in bjp hunkar rally for himachal assembly election

हिमाचल को सत्ता के दरवाजे तक ले जाने वाले सूबे के सबसे बड़े जिले कांगड़ा शहर में कहने तो भाजपा की हुंकार रैली में बेरोजगारों को एकजुट कर सरकार के खिलाफ खड़ा करना था लेकिन सियासी चौसर पर राजनीति धूमल और नड्डा के इर्द गिर्द घूमती रही।

विज्ञापन


रैली के मुख्य सूत्रधार रहे अमित शाह समेत सभी नेताओं ने अपना निशाना वीरभद्र पर रखा लेकिन सियासी आइनें की नजरें धूमल और नड्डा के बीच के चल रहे सियासी शीत युद्ध पर रहीं।
विज्ञापन


पंडाल के भीतर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के पक्ष में जोरदार नारेबाजी हुई जबकि नड्डा अमित शाह के संग रहकर उनके सारथी के रूप में खड़े नजर आए। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल जैसे ही रैली मंच पर संबोधन देने के लिए पहुंचे तो पंडाल की भारी भीड़ के बीच में उनके पक्ष में जोरदार नारेबाजी होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमल के पक्ष में लगे नारे

amit shah tips in bjp hunkar rally for himachal assembly election

बार बार धूमल जी, धूमल तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं नारे पूरे भाषण के दौरान जमकर लगे।  इससे पहले हालांकि, जेपी नड्डा के भाषण में भी नारेबाजी हुई लेकिन यह साधारण रूप से नड्डा जी को जयश्री राम वाले थे। दो सियासी ध्रुवों की स्थितियां भांपने के बाद अमित शाह ने जैसे मंच संभाला तो नड्डा को अपना अजीज मित्र करार दे दिया।

दोपहर करीब 1 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शाह ने नड्डा से गुफ्तगू की। इसके बाद शाह ने नड्डा को अपनी गाड़ी में बिठाया और रैली स्थल की ओर रवाना हुए जबकि शांता और धूमल एयरपोर्ट से रैली स्थल तक अलग गाड़ी में आए। नड्डा ने अपने भाषण में शाह के समक्ष उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

मंच पर अनुराग के गले मिले नड्डा

amit shah tips in bjp hunkar rally for himachal assembly election

धूमल के क्षेत्र हमीरपुर में भी मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा कर सियासी हवा का रुख अपनी ओर करने की कोशिश की। वहीं, मंच पर अनुराग के गले मिलकर एम्स विवाद पर पानी डालने की कोशिश भी की।

अमित शाह इससे धर्मशाला और पालमपुर में आ चुके थे लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद चुनाव से पहले कांगड़ा में उनकी पहली जनसभा थी। मंच से सभी नेताओं ने गुड़िया कांड पर वीरभद्र सरकार को जमकर कोसा।

सामूहिक नेतृत्व के संकेत दे गए शाह

amit shah tips in bjp hunkar rally for himachal assembly election

मंच पर शाह के दाईं ओर नड्डा और बाईं ओर शांता तथा धूमल एक साथ बिठाए गए थे। शांता, धूमल, नड्डा ने एक साथ मिलकर शाह को मंदिर की मूर्ति भेंट की। जिससे पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया गया। शाह ने अपने भाषण में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने के संकेत दिए।

मंच पर वीरेंद्र कश्यप ने धूमल के छूए पांव
मंच पर जब सांसद वीरेंद्र कश्यप नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को सम्मानित करने के लिए आगे बढ़े तो पहले उन्होंने धूमल के पांव छू लिए। मंच पर आसीन अन्य नेता इस मंजर को देखकर हल्की हैरत में दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed