फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amit Shah's helicopter will land in Sataun not Paonta

Amit Shah HP Visit: सिरमौर के पांवटा नहीं सतौन में उतरेगा अमित शाह का हेलिकाप्टर, डांगरा भेंट करेगी हाटी समिति

Fri, 14 Oct 2022 10:14 AM IST
Krishan Singh राजपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
राजपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Oct 2022 10:14 AM IST
सार

 गुरुवार को सतौन में जनसभा स्थल पर भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा और राज्य खाद्य निगम आपूर्ति के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर भी पहुंचे। उन्होंने बारीकी से व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
Amit Shah's helicopter will land in Sataun not Paonta
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : Social media

विस्तार

आभार रैली को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और अधिकारियों ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। रैली में पांवटा, शिलाई, रेणुकाजी और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सतौन में जनसभा स्थल पर टेंट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। मैदान की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। पहले अमित शाह का हेलिकाप्टर पांवटा में उतरना था। यहां से 15 किलोमीटर का सफर गाड़ियों से होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से अब राजकीय आदर्श माध्यमिक पाठशाला सतौन के मैदान में हेलिकाप्टर उतारने की सहमति बनी है। यहां से एनएच-707 सड़क से पहाड़ी गली होते हुए लगभग दो किलोमीटर का सफर गाड़ियों से तय कर शाह 10:00 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


संबोधन के बाद प्रशासन ने सतौन के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान के घर पर दोपहर के भोजन की व्यवस्था की है। एनएच से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित पूर्व प्रधान के घर का गुरुवार को सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों ने जायजा लिया। अमित शाह के साथ 8 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था एक कमरे में की गई है। अन्य अधिकारियों और नेताओं के भोजन की व्यवस्था अलग से की गई है। भोजन के बाद प्रदेश कोर कमेटी की बैठक भी यहीं होगी। इसके लिए अलग कमरे में व्यवस्था की गई है। पार्किंग की व्यवस्था के लिए तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार को सतौन में जनसभा स्थल पर भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा और राज्य खाद्य निगम आपूर्ति के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर भी पहुंचे। उन्होंने बारीकी से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिलाई के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बलदेव तोमर ने बताया कि हाटी आभार रैली की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हर जगह का बारीकी से जायजा लिया जा रहा है। 35 से 40 हजार लोगों का इस रैली में आने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


अमित शाह को पारंपरिक शॉल, टोपी और डांगरा भेंट करेगी हाटी समिति
ट्रांसगिरि इलाके के प्रवेश द्वार सतौन में 15 अक्तूबर को होने वाली आभार रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। केंद्रीय हाटी समिति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पारंपरिक शॉल-टोपी और डांगरा भेंट कर सम्मानित करेगी। केंद्रीय कैबिनेट से हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलने के बाद पूरा ट्रांसगिरि इलाका बेहद उत्साहित है। आभार रैली को हाटी समुदाय ऐतिहासिक बनाने की योजना पर काम कर रहा है। करीब 35,000 लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। आभार रैली में पहुंच रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए हाटी समुदाय के साथ साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल ने बताया कि पांच दशकों बाद ट्रांसगिरि इलाके की मांग पूरी हुई है। केंद्रीय हाटी समिति केंद्रीय गृह मंत्री को पारंपरिक शॉल-टोपी और डांगरा भेंट कर सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसगिरि इलाके की हर पंचायत के लिए सरकारी और निजी बसों की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ लोगों से भी आह्वान किया गया है कि हर घर से लोग अपने निजी वाहनों को लेकर कार्यक्रम में शिरकत करें। ट्रांसगिरि इलाके के हर महिला मंडल से महिलाओं को रैली में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि हाटी समिति के पदाधिकारी बैठकें आदि कर रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed