{"_id":"5d034ceb8ebc3e510e75ad79","slug":"amit-shah-gave-target-to-increase-bjp-membership-20-percent-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल भाजपा को तीन महीने में 20 फीसदी सदस्य बढ़ाने होंगे, अमित शाह ने दिया लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल भाजपा को तीन महीने में 20 फीसदी सदस्य बढ़ाने होंगे, अमित शाह ने दिया लक्ष्य
Fri, 14 Jun 2019 02:36 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सदस्यता 20 फीसदी बढ़ाई जाएगी। यह लक्ष्य भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा को दिया गया है। ये दोनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय स्तर की बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
सदस्यता अभियान लगभग तीन माह में पूरा होगा, उसके बाद संगठन के चुनाव होंगे। वर्तमान में हिमाचल के प्राथमिक सदस्यों की संख्या लगभग सात लाख है। इसे 20 फीसदी बढ़ाने को कहा गया है।
विज्ञापन
शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमाचल भाजपा को और अधिक मजबूत करने के गुर बताए गए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने 20 फीसदी सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य की पुष्टि करते हुए कहा कि हर तीन साल बाद भाजपा इसी दर से सदस्यों की संख्या बढ़ा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को होने वाली बैठक में भी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती शामिल होंगे। शुक्रवार को सदस्यता अभियान के संसदीय क्षेत्रों के प्रभारियों की भी नियुक्ति की जा सकती है।