फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amidst heavy snowfall the life of a female patient was saved by removing the iceberg in lahul himachal

लाहौल: भारी बर्फबारी के बीच हिमखंड हटाकर बचाई महिला मरीज की जान

Fri, 04 Feb 2022 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Feb 2022 06:03 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. एमएल बंधु ने बताया कि केलांग अस्पताल में 38 वर्षीय महिला कर्मी शांति देवी पेट दर्द के कारण वीरवार से भर्ती थीं। महिला को उपचार के लिए कुल्लू रेफर किया था, लेकिन हिमखंड गिरने के कारण एंबुलेंस का कुल्लू पहुंचना आसान नहीं था। जिला प्रशासन के आग्रह पर बीआरओ ने बर्फ हटाकर एंबुलेंस का रास्ता साफ किया।

विज्ञापन
Amidst heavy snowfall the life of a female patient was saved by removing the iceberg in lahul himachal
लाहौल में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा सड़क संगठन ने भारी बर्फबारी के बीच मूलिंग पुल के पास गिरे हिमखंड को हटाकर महिला मरीज की जान बचाकर मिसाल पेश की है। बचाव अभियान में एंबुलेंस टीम की भी सराहनीय भूमिका रही। केलांग अस्पताल में गुरुवार से एक महिला मरीज पेट दर्द से तड़प रही थी। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टर ने मरीज को कुल्लू रेफर किया। तांदी में मूलिंग पुल के समीप हिमखंड गिरने से एंबुलेंस कुल्लू नहीं पहुंच सकी। केलांग अस्पताल में तैनात एमडी ने प्रारंभिक जांच में महिला मरीज को पत्थरी होने की आशंका जताई है। इसके बाद उपचार के लिए कुल्लू रेफर किया। जिला प्रशासन के आग्रह पर सीमा सड़क संगठन ने मूलिंग पुल के समीप गिरे हिमखंड को हटा दिया। सिस्सू से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक बर्फीली हवाओं के कारण सड़क पर बर्फ का ढेर लग गया। ऐसे हालात में एंबुलेंस का चलना संभव नहीं था।

विज्ञापन


बीआरओ 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली के निर्देश पर टीम साउथ पोर्टल से मशीनों को लेकर नॉर्थ पोर्टल से तेलिंग नाला तक पहुंची। बर्फीले तूफान के बीच सड़क से बर्फ हटाकर एंबुलेंस का रास्ता साफ किया। सीएमओ डॉ. एमएल बंधु ने बताया कि केलांग अस्पताल में 38 वर्षीय महिला कर्मी शांति देवी पेट दर्द के कारण वीरवार से भर्ती थीं। महिला को उपचार के लिए कुल्लू रेफर किया था, लेकिन हिमखंड गिरने के कारण एंबुलेंस का कुल्लू पहुंचना आसान नहीं था। जिला प्रशासन के आग्रह पर बीआरओ ने बर्फ हटाकर एंबुलेंस का रास्ता साफ किया। एंबुलेंस चालक गोपाल और ईएमटी लक्ष्मी चंद ने मरीज को कुल्लू पहुंचाया। चालक ने बताया कि बर्फबारी के बीच केलांग से मनाली तक 71 किमी सफर के लिए करीब तीन घंटे का समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed