फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   american style baskeball championship will be played at bilaspur

22 साल बाद होगी अमेरिकन स्टाइल बास्केटबॉल

Tue, 15 Jul 2014 09:05 AM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
american style baskeball championship will be played at bilaspur

प्रदेश के बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अब अमेरिकन बास्केटबॉल स्टाइल में अपना जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। बिलासपुर में थ्री ऑन थ्री बास्केटबॉल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 1992 में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 19 और 20 जुलाई को तीन-तीन खिलाड़ियों वाले इस खेल का आयोजन होगा।

जिला बास्केटबॉल संघ प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ की टीमें भी भाग लेगी। खास यह है कि प्रतियोगिता का आयोजन शाम के समय फ्लड लाइट्स में किया जाएगा।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष दोनों की वर्गों की करवाई जाएगी। संघ के अध्यक्ष नीलाक्ष गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां जोरों पर चली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1992 में पहली बार हुअा थ्‍ाा आयोजन

american style baskeball championship will be played at bilaspur

संघ के महासचिव राजकुमार राणा ने बताया कि 1992 के बाद बिलासपुर के लिए यह पहला आयोजन है जो कि एनबीए स्टाइल में फ्लड लाइट्स के बीच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के तहत जहां जिले के खिलाड़ियों को अपने खेल प्रदर्शन का मौका मिलेगा वहीं खेल प्रेमी भी प्रतियोगिता का लुत्फ उठा सकेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान लडकों के वर्ग में अंडर 16 व अंडर 18, सीनियर एवं लड़कियों में केवल सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। हर वर्ग की विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में राज्य बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा व एशियन बास्केटबॉल संघ के उपाध्यक्ष व भारतीय बास्केटबाल संघ के महासचिव अजय सूद सहित अन्य राज्य पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed