फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   american satellite Mefis data reveals that glacier melting at slow speed in himalaya.

अमेरिका का खुलासा, कम हुई ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार

Mon, 15 Jun 2015 09:30 AM IST
मनु शर्मा/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
मनु शर्मा/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Mon, 15 Jun 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
american satellite Mefis data reveals that glacier melting at slow speed in himalaya.

दुनिया भर में पिछले दो दशकों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण ग्लेशियरों का पिघलना भूगर्भ वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इससे उलट हिमालय क्षेत्र का तापमान बढ़ने के बजाय कम हो रहा है। अमेरिकी सेटेलाइट मेफिस से लिए आंकड़ों के अध्ययन से पता चला है कि हिमालय क्षेत्र के राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पिछले 10 वर्षों में चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों में इन क्षेत्रों के ग्लेशियर अप्रैल माह के बजाय जून माह में पिघलना शुरू हो रहे हैं। अमर उजाला से विशेष बातचीत में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में भूगोल के प्रोफेसर और ग्लेशियर एंड इन्वायरमेंट पर स्टडी कर रहे प्रोफेसर मिलाप शर्मा ने दावा किया है कि अमेरिकी सेटेलाइट मेफिस के जरिये यहां का तापमान रिकार्ड किया जा रहा है। पारा ऊपर जाने के बाद नीचे उतरता है।
विज्ञापन


चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है। यहां के लोगों को हर समय गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। अध्ययन से पता चला है कि वर्ष 2005 के बाद मनाली के साथ लगते रोहतांग दर्रे और आसपास की चोटियों में औसत से ज्यादा बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed