फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   American coal: Bricks price will increase by Rs 1,000 from April 1, building houses will be more expensive

अमेरिकन कोयले की मार: एक अप्रैल से 1,000 रुपये तक बढ़ेंगे ईंटों के दाम, घर बनाना होगा और महंगा

Sat, 11 Mar 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh सतीश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना)
सतीश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Mar 2023 10:33 AM IST
सार

आम आदमी अभी सीमेंट, सरिये की बढ़ी कीमतों के झटके से उबर नहीं पाया कि अब ईंटों के दाम बढ़ने वाले हैं। इस समय प्रदेश में ईंटों के दाम 6,500 से लेकर 13,000 रुपये तक प्रति हजार हैं।

विज्ञापन
American coal: Bricks price will increase by Rs 1,000 from April 1, building houses will be more expensive
ईंट बनाने का काम। - फोटो : संवाद

विस्तार

 घर बनाना अब और महंगा होने वाला है। अमेरिकन कोयले की कीमतें बढ़ने से ईंटों के दाम भी 1 अप्रैल से प्रति हजार 1,000 रुपये तक बढ़ेंगे। आम आदमी अभी सीमेंट, सरिये की बढ़ी कीमतों के झटके से उबर नहीं पाया कि अब ईंटों के दाम बढ़ने वाले हैं। इस समय प्रदेश में ईंटों के दाम 6,500 से लेकर 13,000 रुपये तक प्रति हजार हैं। ईंट के दाम बढ़ने का मुख्य कारण इसके निर्माण में इस्तेमाल अमेरिका से आयात किए जाने वाले कोयले के दाम बढ़ना माना जा रहा है। अधिकतर भट्ठा मालिक ईंट पकाने के लिए अमेरिका से आयात कोयला इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन


अभी तक कोयले की कीमत 18,000 रुपये प्रति टन है, लेकिन अब यह 25,000 रुपये पहुंच गई है। पहले अमेरिकन कोयले पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगता था, जो अब बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है। दरअसल अमेरिका से आ रहे कोयले की गुणवत्ता भारत के झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से आने वाले कोयले से बेहतर मानी जाती है। ऊना के भट्ठा मालिकों रविंद्र कुमार, पंकज कुमार, अश्वनी कुमार, दिलबाग, बलराम और गुरनाम ने बताया कि ईंट की कीमतें बढ़ने से बिक्री घटना तय है। ईंट भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान पहू लाल भारद्वाज ने बताया कि सरकार विदेश से आयात कोयले का दाम कम करने के लिए कदम उठाए। 
विज्ञापन


25 मार्च तक आएगी कोयले की नई खेप
अमेरिका से बढ़ी कीमतों के साथ कोयले की नई खेप भट्ठों में 25 मार्च तक पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठों के एक सीजन में अच्छी गुणवत्ता वाले कोयले की 500 से 600 टन के बीच खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमेंट व सरिया के भाव भी चढ़े
मार्च तक एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट की प्रति बैग कीमत 430 रुपये तक रही। अब इसके दाम 432 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गए हैं। सरिया मार्च से पहले 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक था और अब इसके दाम 6500 रुपये पहुंच गए हैं।

पालमपुर में 13,000 रुपये में मिल रहीं एक हजार ईंटें
जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में ईंटें अलग-अलग दामों पर मिल रही हैं। मौजूदा समय में पालमपुर में 13,000, देहरा में 10,000, इंदौरा में 6,800, कांगड़ा में 8,500, ज्वालामुखी में 8,000 और धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में 9,000 रुपये में एक हजार ईंट मिलती है। वहीं, कुल्लू जिले में 10,000 रुपये तक दाम हैं।


काेयले की कीमतें बढ़ने से पंजाब में बंद हो गए कई ईंट भट्ठे
कोयले की कीमतें 8,000 रुपये तक बढ़ने से पंजाब में 2,800 में ये 1,500 ईंट भट्ठे बंद हो चुके हैं। पंजाब से हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में ईंटों की आपूर्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed