{"_id":"5cee54a7bdec22077b4593d5","slug":"ambulance-catches-fire-dharamshala-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती एंबुलेंस में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती एंबुलेंस में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Wed, 29 May 2019 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 29 May 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगल की तरफ से धर्मशाला आ रही एंबुलेंस के इंजन में बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल सकोह के पास पहुंचते ही अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी गाड़ी में फैल गई। घटना के वक्त एंबुलेंस में सिर्फ ड्राइवर था, जिसने कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी ज्यादा थी कि आसपास की झाड़ियां भी जल गईं।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई लेकिन उस समय दमकल वाहन तपोवन के जंगल में लगी आग को बुझाने गए थे। लिहाजा, तपोवन से दमकल वाहन बुलाया गया, लेकिन देरी होने की वजह से एंबुलेंस पूरी तरह राख हो गई।
विज्ञापन
वहीं, घटना स्थल पर पुलिस मौजूद नहीं थी। सड़क से वाहनों की आवाजाही होती रही। हालांकि, कुछ लोगों ने सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर दीं, जिससे जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एंबुलेंस में आग लगने के कारणाें का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस पिछले कुछ समय से खराब थी। कुछ दिन पूर्व मरम्मत के बाद ही एंबुलेंस फिर से खराब हो गई थी।