फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ambulance came after four hours, delivery took place on the way, baby died, mother critical

Chamba News: चार घंटे बाद आई एंबुलेंस, रास्ते में हुआ प्रसव, शिशु की मौत, मां गंभीर

Sun, 05 Nov 2023 12:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 05 Nov 2023 12:13 PM IST
सार

डलहौजी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की इस मामले ने फिर पोल खोल दी है। एक दिन पहले ही जिले की भजौत्रा पंचायत में गर्भवती महिला और नवजात की मौत की घटना से लोग अभी उभर नहीं पाए थे कि एक और घटना हो गई। 

विज्ञापन
Ambulance came after four hours, delivery took place on the way, baby died, mother critical
नवजात की मौत(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। एक और मामला चंबा के तेलका क्षेत्र में सामने आया है। यहां गर्भवती ने एंबुलेंस में नवजात को जन्म दे दिया। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। अधिक रक्त बहने से महिला गंभीर हालत में है और इसे चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। महिला आईसीयू में है। डलहौजी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की इस मामले ने फिर पोल खोल दी है।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही जिले की भजौत्रा पंचायत में गर्भवती महिला और नवजात की मौत की घटना से लोग अभी उभर नहीं पाए थे कि एक और घटना हो गई। 24 वर्षीय जेतुन पत्नी यासीन अपने मायके मौडा गांव में प्रसव के लिए आई थी। दोपहर बाद प्रसव पीड़ा होने पर दोपहर करीब 2:00 बजे फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। शाम 6:00 बजे एंबुलेंस पहुंची। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस किसी दूसरे मरीज को लेकर गई थी। इस कारण देरी से पहुंची।
विज्ञापन


गर्भवती को लेकर एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुई। एक किलोमीटर की दूरी पर ही गर्भवती महिला ने नवजात को जन्म दे दिया। सांस लेने में दिक्कत होने पर इसकी मौत हो गई। अत्यधिक रक्त बहने से महिला को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित परिवार को मलाल है कि यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलका ( सालवां ) में डॉक्टर होता तो शायद घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू में रखा गया है। महिला की हालत में पहले से सुधार है। डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने बताया कि तेलका और डंडी में चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को भी अवगत करवाया गया है। चिकित्सक न होने से क्षेत्र की पांच हजार आबादी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैंं। सरकार को इस ओर गौर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed