फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amazing 7 died ac car drowned in beas river but vipin got a new life.

7 को निगल गईं उफनती लहरें लेकिन विपिन ने दे दी मौत को मात

Fri, 06 Nov 2015 02:01 PM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
Amazing 7 died ac car drowned in beas river but vipin got a new life.

जाको राखे साईयां मार सके न कोई। यह कहावत चंबा निवासी विपिन कुमार पर बिल्कुल ठीक बैठती है। चंबा निवासी विपिन कुमार बुधवार देर रात थलौट (मंडी, हिमाचल प्रदेश) के समीप दवाड़ा के पास हुए सड़क हादसे में सुरक्षित निकल गया। दवाड़ा के पास देर रात एक टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


वाहन में सवार सात लोग उफनती ब्यास की लहरों में समा गए, लेकिन विपिन कुमार पुत्र ब्यास देव निवासी गांव दाड़ी डा. टिक्करु तहसील सलोणी जिला चंबा ने जिंदगी और मौत की जंग में मौत को मात दे दी। विपिन कुमार ने बताया कि उक्त वाहन दिल्ली से कुल्लू आ रहा था। इसमें एक मंडी निवासी और शेष छह लोग कुल्लू के मलाणा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन


विपिन ने बताया कि सूमो में वह बीच वाली सीट पर बैठा था। दवाड़ा के पास सूमो अनियंत्रित होकर ब्यास में गिर गई। जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को ब्यास के बीच में पाया। उसने हिम्मत नहीं छोड़ी और ब्यास की लहरों के बीच काफी देर तक हाथ-पांव मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन के लिए एक ट्रक चालक भी बना फरिश्ता

Amazing 7 died ac car drowned in beas river but vipin got a new life.

जब वह ब्यास की लहरों में फंसा था उस समय उसने जो जैकेट पहन रखी थी वह भी उसका सहारा बनी। वहीं ब्यास में एक पत्थर उसके लिए वरदान बना। उसी पत्थर के सहारे काफी देर तक खड़ा रहा। इसी दौरान एक ट्रक ड्राइवर उसके लिए फरिश्ता बन गया। ट्रक ड्राइवर में कुछ और वाहनों को भी रोक लिया और ब्यास में रस्सा फेंककर उसे बाहर निकाल लिया।

इस संबंध में नायब तहसीलदार औट हीरा चंद नलवा ने बताया कि जिन लोगों के शव बरामद हुए हैं, उनके परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। हादसे में लापता अन्य लोगों की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। इसके लिए लारजी बांध का पानी भी कम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed