फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amarujala blood donation camp at ridge shimla.

माल रोड घूमने आए और रक्तदान करके कमा गए पुण्य

Sun, 11 Oct 2015 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 11 Oct 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
amarujala blood donation camp at ridge shimla.

माल रोड घूमने आए और रक्तदान करके चले गए। सैर के साथ किसी जिंदगी को बचाने का यह काम करकर हर कोई अपने पर गर्व महसूस कर रहा था। लोगों को यह मौका मुहैया करवाया ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाकर। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के ब्लड डोनेशन कैंप में लोगों ने रक्तदान कर महादान किया।

विज्ञापन


शनिवार को ‘अमर उजाला’ की ओर से राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाया गया। उद्योग और सूचना एवं जन संपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिविर का उद्घाटन किया। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए ‘अमर उजाला’ की ओर से लगाए इस शिविर में उम्र दराज लोगों ने खूब जोश दिखाया। इस मौके पर रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रिज पर सुबह ग्यारह बजे रक्तदान शिविर शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों, कर्मचारियों के साथ ‘अमर उजाला’ परिवार के सदस्यों ने रक्तदान किया। देश-विदेश से शिमला पहुंचे सैलानियों ने भी शिविर में रक्तदान किया। शिविर के दौरान रक्तदान करने वालों के एड्रेस, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप सहित अन्य जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने सराही ‘अमर उजाला’ की पहल
‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर की उद्योग और सूचना एवं जन संपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जमकर सराहना की। कहा कि किसी की जिंदगी बचाने का पवित्र एहसास है रक्तदान। अग्निहोत्री ने कहा कि ‘अमर उजाला’ प्रदेश का प्रतिष्ठित, विश्वसनीय और अग्रणी समाचारपत्र है। सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत ‘अमर उजाला’ की यह पहल प्रशंसनीय है।


कहा कि वह पहले भी अमर उजाला के रक्तदान शिविरों में आ चुके हैं। शिविर में जुटाया रक्त जरूरतमंद लोगों के काम आएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान करने से न केवल आत्म संतुष्टि की भावना को बल मिलता है बल्कि जरूरत पड़ने पर बहुमूल्य जीवन भी बचाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed