फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amarujala abhiyan health

कोरोना ने सुधारी अस्पतालों की सेहत, घुमारवीं अस्पताल में लगे दो ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 28 Mar 2022 05:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
amarujala abhiyan health
घुमारवीं अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। कोरोना काल में घुमारवीं अस्पताल को दो ऑक्सीजन प्लांट मिले हैं। अब मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। कोरोना की पहली लहर में ऑक्सीन प्लांट की सुविधा नहीं थी। इसके चलते कोरोना संक्रमित मरीजों को सांस की दिक्कत होने पर शिमला या फिर नेरचौक रेफर किया जा रहा था। दूसरी लहर के अंत में सरकार ने यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन

विभाग ने रिकॉर्ड तोड़ समय में अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए। यह दोनों प्लांट 340 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई की क्षमता रखते हैं। ऐसे में अब ऑक्सीजन की कमी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इस प्लांट से अस्पताल के 35 बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा गया है। कोरोना काल की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों को आपातकाल स्थिति में नेरचौक या शिमला रेफर किया जाता रहा, लेकिन इस समस्या को देखते हुए घुमारवीं के हजारों लोगों को सुविधा देने के लिए प्लांट स्थापित किए गए। अस्पताल में आईपीडी का भी निर्माण कार्य जोरों पर है। वहीं डॉक्टरों की भी कोई कमी नहीं रही है। कोरोना की अगर चौथी लहर आती भी है, तो इसके लिए घुमारवीं अस्पताल पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

अस्पताल में 35 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा : डॉ. अभिनीत वर्मा
बीएमओ डॉक्टर अभिनीत वर्मा ने बताया कि घुमारवीं अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। इसमें एक प्लांट 200 और दूसरे प्लांट की 140 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई की क्षमता है। वहीं अस्पताल में 35 बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा गया है। इसके कारण अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed