फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amar ujala news mentioned in himachal assembly budget session

सदन में गूंजा अमर उजाला, लिल्हकोठी कॉलेज भवन का मामला गरमाया

Mon, 04 Feb 2019 09:17 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 04 Feb 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
amar ujala news mentioned in himachal assembly budget session

बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद जैसे ही दोपहर बाद साढ़े तीन बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आक्रामक मुद्रा में आ गए।

विज्ञापन


अग्निहोत्री ने अमर उजाला में सोमवार को प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए कहा कि  लिल्हकोठी आदर्श कॉलेज भवन का ऑनलाइन शिलान्यास प्रधानमंत्री से दूसरी बार कराया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को गुमराह किया गया है।
विज्ञापन


इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इस मामले में वह अभी चर्चा की कोई अनुमति नहीं देंगे। अग्निहोत्री ने कहा कि जिस कॉलेज भवन का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने गत तीन फरवरी को किया है, उसी भवन का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वर्ष 2016 में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी मौजूद रहे। इसकी शिलान्यास पट्टिका भी मौजूद है। पीएमओ को गुमराह कर एक ही भवन का दोबारा शिलान्यास क्यों कराया गया?

अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि इस मामले पर चर्चा नहीं होने दी जाएगी और सीएलपी नेता को सीट पर बैठने को कहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोबारा आरंभ हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed