फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amar ujala medhavi samman samaroh on 6 july.

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 6 को

Sun, 28 Jun 2015 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 28 Jun 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
amar ujala medhavi samman samaroh on 6 july.

हिमाचल के नंबर वन समाचार पत्र अमर उजाला का ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह- 2015’ अब छह जुलाई को पीटरहॉफ शिमला में होगा। पहले यह समारोह एक जुलाई को निर्धारित किया गया था, लेकिन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अचानक दिल्ली दौरा तय होने के कारण इस समारोह की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


छह जुलाई को अमर उजाला के इस आयोजन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। शिमला शहर के स्कूलों के टॉपर बच्चे भी पुरस्कृत किए जाएंगे। इस समारोह में सौ से ज्यादा मेधावी बच्चों को प्रमाणपत्र और मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होगा। इसमें सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। अमर उजाला की ओर से यह भव्य समारोह हर साल आयोजित किया जाता है। इसका मकसद हिमाचल प्रदेश के होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed