{"_id":"5d1da06f8ebc3e3cce1c7076","slug":"amar-ujala-medhavi-chhatra-samman-samaroh-in-shimla-on-6-july-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र सम्मान से नवाजे जाएंगे प्रदेश के 150 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र सम्मान से नवाजे जाएंगे प्रदेश के 150 विद्यार्थी
Thu, 04 Jul 2019 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
मेधावी छात्र सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बोर्ड की परीक्षाओं के टॉपर अलंकृत होंगे। छह जुलाई को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में होने जा रहे मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2019 में राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्यातिथि और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओें की मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई के स्टेट टॉपर्स को भी राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे शुरू होने वाले समारोह में करीब 150 छात्र-छात्राओं को नवाजा जाएगा। मेधावी विद्यार्थियोें को प्रशस्तिपत्र और मेडल दिए जाएंगे। समारोह में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और तकनीकी शिक्षा एवं उद्योग मंत्री बिक्र म सिंह समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद होंगे।
विज्ञापन