अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2019: राज्यपाल और सीएम ने नवाजे 165 टॉपर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ ने हर साल की तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
शिमला के राज्य अतिथिगृह पीटर हॉफ में शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के 165 मेधावी विद्यार्थियों को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान -2019 से नवाजा।
गरिमामय समारोह में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले दसवीं कक्षा के 61 और 12वीं कक्षा के 59 होनहारों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सीबीएसई-आईसीएसई के पांच स्टेट टॉपर्स और शिमला शहर के स्कूलों के 40 टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया।
सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुए समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्यातिथि रहे, जबकि सीएम जयराम ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
अच्छा इंसान जरूर बनना: राज्यपाल
माता-पिता और शिक्षक, इन तीनों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। यहां मेधावियों में 80 फीसदी बेटियां हैं। ऐसे में अमर उजाला की अपराजिता मुहिम रंग लाने लगी है।
इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके ही विद्यार्थी पढ़ाई करें। निरंतर अभ्यास से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी पाया जा सकता है।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने समारोह में एलान किया कि प्रदेश सरकार जल्द ही हिमाचल में दूसरी कक्षा से संस्कृत विषय शुरू करने जा रही है। इसके अलावा योग और संगीत विषय भी शुरू किए जा रहे हैं।
उन्होंने प्रदेश के 52 फीसदी युवाओं के नशे की चपेट में आने पर चिंता भी जताई और कहा कि इस पर सभी मिलकर ही लगाम लगा सकते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन में बद्दी यूनिवर्सिटी, एलेन इंस्टीट्यूट, रॉयल गार्डन्स प्रीमियम और नीनू मीडिया ने सहयोग दिया।
जमा दो के इन मेधावियों को किया सम्मानित
(जमा दो आर्ट्स)
--------------------------
रैंक नाम
1 अस्मिता शर्मा
2 साक्षी ठाकुर
3 कार्तिकेय कहोल
4 प्रेरणा गुप्ता
5 गायत्री देवी
6 पूजा देवी
7 कृतिका
7 ऊषा कुमारी
8 लेखराज
9 साक्षी बेदी
9 पल्लवी
9 स्वाति
10 कुमारी ईशा
10 प्रीति
10 नरेश कुमार
जमा दो कॉमर्स
जमा दो कॉमर्स
1 प्रीति बिरसांटा
2 ईशिता अग्रवाल
3 दिक्षु शर्मा
4 नित्या
5 महक गुप्ता
6 हरिंद्र वर्मा
6 लविश शर्मा
7 जान्वी शर्मा
8 रितिका शर्मा
8 भुवनेश कौर
9 स्मृति राणा
9 प्रगति खरियाल
10 अंजलि
10 लसिम
जमा दो साइंस
1 शानवी सांख्यान
2 अनिल कुमार
3 प्रकृति ठाकुर
3 जीवेश अवस्थी
3 निवेदिता रिहाल
4 सुभांगिनी
4 सुजय शर्मा
5 श्रेया
6 भावना सोहल
6 ईशा चौहान
7 मयंक ठाकुर
7 सार्थक देवदत्त
7 सानिया शर्मा
8 आदर्श शर्मा
8 स्मृति ठाकुर
8 अभिषेक शर्मा
8 राहुल प्रसाद
8 सिमरन ठाकुर
8 अक्षत शर्मा
9 संयम
9 शानवी शर्मा
9 सुनेहा ठाकुर
9 सौरव ठाकुर
9 नीलकमल
9 रिया शर्मा
9 नमिता
10 अमाया विक्रमा राजे
10 वंशिका
10 ईशा कुमारी
10 यमन शर्मा
दसवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थी
रैंक नाम स्कूल
1 अंश वर्मा सरकाघाट, मंडी
1 अथर्व ठाकुर धनेटा, हमीरपुर
2 पारस मंडी
2 ध्रुव शर्मा बिलासपुर
2 हर्षित ठाकुर मंडी
2 रिधि शर्मा मंडी
3 कोंपल जिंटा शिमला
3 साक्षी हमीरपुर
4 रुचिरा सिंह कांगड़ा
4 वैष्णवी शर्मा मंडी
4 मन्नत राणा कांगड़ा
5 प्रांजलि शर्मा मंडी
5 धृति मंडी
5 कृतिका ठाकुर कांगड़ा
5 लोकेश्वरी मंडी
6 साक्षी आनंद हमीरपुर
6 श्रिया भारद्वाज शिमला
6 अक्षिता शर्मा कांगड़ा
7 मुस्कान कांगड़ा
7 रक्षित बिलासपुर
7 नीरजा हमीरपुर
7 दिशा शर्मा कांगड़ा
7 आर्यन राणा मंडी
7 विभाति सिंह वर्मा मंडी
7 कोमल धीमान हमीरपुर
7 स्मृति बिलासपुर
7 नशिका चंबा
7 अनिशा धीमान हमीरपुर
7 आदित्य मल्होत्रा कांगड़ा
7 तुषार हमीरपुर
7 विश्रुत ठाकुर बिलासपुर
8 रेणुका ठाकुर मंडी
8 वंशिका चंदेल कांगड़ा
8 प्रियांजलि मेहलवाल बिलासपुर
8 श्रृष्टि चौधरी ऊना
8 अर्शिता बिलासपुर
8 पुनीत जसवाल मंडी
8 अनन्या सूरी चंबा
8 कृति चौहान सिरमौर
8 आस्था रानी मेहता शिमला
8 शानवी शर्मा हमीरपुर
9 शिखा कौंडल कांगड़ा
9 मुस्कान कांगड़ा
9 पल्लवी मंडी
9 सलोनी मंडी
9 भूमिका शर्मा बिलासपुर
9 देवेंद्र कुमार मंडी
9 तुषारा पुरी चंबा
9 महक पुरी हमीरपुर
9 महक धीमान ऊना
9 महक शिमला
9 कशिश शिमला
10 निधि ऊना
10 अविशि शर्मा बिलासपुर
10 रिजुल ठाकुर हमीरपुर
10 आदित्य कांगड़ा
10 हिमेश शर्मा बिलासपुर
10 अभय शर्मा मंडी
10 रुतबा शर्मा ऊना
10 रोहित कुल्लू
10 सायरा चौहान शिमला
--
स्टेट टॉपर्स सीबीएसई
दसवीं सीबीएसई स्टेट टॉपर अनशिका
दसवीं आईसीएसई स्टेट टॉपर अविनित कौर
दसवीं आईसीएसई स्टेट टॉपर : शाम्भवी शर्मा
जमा दो आईएससी साइंस स्टेट टॉपर यश गुप्ता