{"_id":"577e1ce04f1c1be42f7fa299","slug":"amar-ujala-medhavi-chatra-samman-samaroh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा अमर उजाला का ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2016’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा अमर उजाला का ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2016’
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2016’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में आज मेधावी छात्र-छात्राओं का मेला लगेगा। हिमाचल का नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ शुक्रवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह -2016 का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
इस समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं व 12वीं की मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करेंगे। शिमला के होटल पीटरहॉफ में सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में सीएम के अलावा बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा विशेष तौर उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर, मुख्य सचिव वीसी फारका, हिमाचल विवि के कुलपति एडीएन वाजपेयी समेत तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। एपी गोयल यूनिवर्सिटी शिमला, चंडीगढ़ सिटी सेंटर, एलेन इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ एवं नीनू मीडिया के सहयोग से हो रहे इस कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा की मेरिट के टॉप टेन में शामिल विद्यार्थियों के अलावा शिमला शहर के स्कूलों के टॉपर्स को मुख्यमंत्री प्रशस्तिपत्र और मेडल से नवाजेंगे।
विज्ञापन
करीब 170 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षाविदों के अलावा कई गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला की ओर से यह समारोह हर साल आयोजित किया जाता है।