फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amar Ujala Impact: Help extended to runners Nancy and Aditi, department to send coach too

अमर उजाला इंपैक्ट: धावक नैंसी और अदिति की मदद के लिए बढ़े हाथ, कोच भी भेजेगा विभाग

Fri, 03 Oct 2025 10:47 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Oct 2025 10:47 AM IST
सार

 प्रदेश के कई लोगों, संघों और विभाग ने धावक नैंसी चौधरी और अदिति के मेडल के सपने को साकार करने के लिए मदद के हाथ बढ़ाएं है।

विज्ञापन
Amar Ujala Impact: Help extended to runners Nancy and Aditi, department to send coach too
अमर उजाला ने गुरुवार को मामले को प्रमुखता से उठाया था - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई लोगों, संघों और विभाग ने धावक नैंसी चौधरी और अदिति के मेडल के सपने को साकार करने के लिए मदद के हाथ बढ़ाएं है। जहां लोगों ने नैंसी के ओडिशा के भुवनेश्वर जाने के लिए खर्च उठाने का आश्वासन दिया है, वहीं विभाग ने खिलाड़ियों के साथ कोच को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। अमर उजाला ने गुरुवार को इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। प्रदेश में ऐसे कई खिलाड़ी है जो आर्थिक तंगी के चलते आगे नहीं बढ़ पाते हैं। नैंसी और अदिति भी आर्थिक तंगी के चलते आगे नहीं बढ़ पा रहीं थीं। अब उनका सपना पूरा होने वाला है। धर्मशाला के फुटबाल खेल में मैच कमिश्नर तपिश थापा और डीएफए धर्मशाला के अध्यक्ष वरुण गुप्ता ने नैंसी के भुवनेश्वर जाने का पूरा खर्च उठाने को आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


वहीं, शिमला से डिप्टी एडवोकेट जनरल विक्रांत चंदेल ने जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति कांगड़ा के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा के माध्यम से संपर्क साधा है। इसके अलावा चौधरी फाउंडेशन और बिलासपुर की कहलूर सेवा समिति ने भी मदद की पेशकश की है। वहीं, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह ने भी इस मामले में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और जल्द कोच नियुक्त करने के लिए कहा है। वहीं धावक नैंसी चौधरी ने कहा कि प्रदेश भर से लोगों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने मदद करने का भरोसा दिया है। विभाग के निदेशक ने कोच भेजने के निर्देश भी दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed