फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Foundation Aparajita 100 Million Smiles Program in una himachal

अपराजिता कार्यक्रम: महिलाओं को अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सजग रहना होगा, युवा अपने लक्ष्य पर करें फोकस

Sat, 27 Jul 2024 03:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jul 2024 03:18 PM IST
सार

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम जिला ऊना की जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर ने संस्थान के प्रशिक्षुओं को महिला सशक्तीकरण पर जागरूक किया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Aparajita 100 Million Smiles Program in una himachal
अपराजिता कार्यक्रम में मीनाक्षी ठाकुर ने महिला सशक्तीकरण पर दी जानकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन एंपावरमेंट एजुकेशन सेंटर चौकीमन्यार में किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम जिला ऊना की जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर ने संस्थान के प्रशिक्षुओं को महिला सशक्तीकरण पर जागरूक किया। साथ ही महिलाओं के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान संजय कुमार और संस्थान के एमडी अंकित कुमार विशेष तौर से मौजूद रहे। मीनाक्षी ठाकुर ने कहा है कि सरकारों ने जहां आरक्षण महिलाओं के लिए दिया है। लेकिन राजनीतिक तौर पर ऊना जिला की महिलाएं मजबूत नजर नहीं आई हैं। राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डाली जाए तो ऊना जिला से आज कोई भी महिला विधायक नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत बना होगा।

विज्ञापन



किसी भी प्रकार का उत्पीड़न ना सहने और अपनी सोच में बदलाव लाने के साथ ही बड़ी सोच रखने का आह्वान किया। कहा कि बहू-बेटी पढ़ी-लिखी होगी तो परिवार जागरूक होगा। उन्होंने महिलाओं को अपनी ताकत को पहचानने और एक्टिव होकर स्वरोजगार के साथ जुड़कर आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आने वाला दौर महिलाओं का है और महिला वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। कहा कि आजकल डिजिटलाइजेशन के युग में युवा पीढ़ी अपना समय सोशल मीडिया पर मोबाइल के जरिये जुड़कर खराब कर रहे हैं। जबकि युवा पीढ़ी का यह दौर अपना कॅरियर बनाने और जीवन संवारने के लिए अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करने का है। लेकिन युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के चुंगल में फंस चुकी है और अपना सारा ध्यान बेकार के काम में लगाकर अपने लक्ष्य से भटक चुके हैं। कहा कि सभी युवा अपने लक्ष्य को साधने के लिए उस पर पूरा ध्यान केंद्रित करें ताकि आने वाले दौर में अपनी आजीविका और रोजगार से जुड़कर सुदृढ़ कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed