फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj

ब्रेन ऑफ शिमला समारोह में 300 मेधावी सम्मानित, नाटी और योग क्रियाओं से छात्राओं ने जमाया रंग

Mon, 25 Nov 2019 09:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Nov 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj
ब्रेन ऑफ शिमला सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के ब्रेन ऑफ शिमला सम्मान समारोह में 300 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसमें दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे बच्चे शामिल रहे। सोमवार को होटल होली डे होम में आयोजित इस समारोह में प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर बच्चों को प्रमाणपत्र और मेडल वितरित किए। 

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि नौंवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं करियर की नींव होती है। यही छात्र के भविष्य की दिशा तय करती है। इसलिए छात्रों को कड़ी मेहनत कर इन कक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। स्कूल स्तर पर होने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन कर माता-पिता, स्कूल तथा प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन

Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj
समारोह के मुख्य आयोजक - फोटो : अमर उजाला

पहली बार अमर उजाला ने शहर में बोर्ड परीक्षा से पूर्व मेधावियों के लिए इस तरह का आयोजन किया। समारोह का मकसद बोर्ड परीक्षा में बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है। सम्मान पाकर मेधावी चहक उठे। इनके साथ आए शिक्षकों ने समारोह के आयोजन पर अमर उजाला की सराहना की। कहा कि इससे निश्चित तौर पर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और वह और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। समारोह में करियर प्वाइंट शिमला मुख्य आयोजक  रहा।

करियर प्वाइंट के निदेशक कमल शर्मा ने समारोह में पहुंचे छात्र-छात्राओं को उनके संस्थान में दी जाने वाली कोचिंग सुविधा के बारे में जानकारी दी। कहा कि संस्थान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को तराश कर उनके लक्ष्य प्राप्ति और आगे बढ़ने में सहयोग करता है। समारोह में सरकारी स्कूलों में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में लाल एंड सन्स, संपूर्ण यात्रा प्राइवेट लिमिटेड ने सह प्रायोजक के रूप में भरपूर सहयोग किया। लाल एंड सन्स की ओर से समारोह में रितिका लाल और संपूर्ण यात्रा प्रा. लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रमेश वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। 

समारोह में ये मेधावी किए सम्मानित

Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj

ब्रेन ऑफ शिमला सम्मान समारोह में प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व इंटरनल एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन सौ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इनमें सत्य र्साइं मैहली स्कूल से देवांश, अनमोल सूद, ढली स्कूल की हीना ठाकुर, खलीनी स्कूल से प्रियंका बंसल, साक्षी, निधि शर्मा, हितिका, शिशु श्क्षिा निकेतन टुटू से स्नेहा, छोटा शिमला स्कूल से संजीव, संयम, संजोगिता, मोहित शर्मा, निखिल, स्मृति, मयंक चौहान, कुलदीप शर्मा, रजत कुमार, साहिल, राहुल, अमन, अंकित कुमार, संस्कृति स्कूल घणाहट्टी से सुमित ठाकुर, क्रिसेंट टुटू से वीरेंद्र, अनामिका, रंजिता, दिव्या, राहुल, नेहा, लावन्या, हिमानी, अभय, दीपा, पूजा और साक्षी को पुरस्कृत किया गया। 

  एचपीएस कैथू स्कूल से ऋषभ वर्मा, सानिध्य गुप्ता, अरिन मेहता, प्रिंस शर्मा, अभिषेक ठाकुर, निशित चौहान स्वाति, सेक्रेड हार्ट ढली से तन्मय कैंथला, तविश, रितिक चौहान, अंशुल सक्सेना, आयूषी विजयवर्गीय, संकृति बाजटा, सारा वर्मा, किड्स च्वाइस से आयूष, कपिल, ब्लू बेल्स से जागृति, लोरेट स्कूल भराड़ी से दीक्षा, राहुल, मोहित, प्रिया टेक्टा, रिंकल रांटा, सेजल, टुटीकंडी स्कूल से शिवानी, एसवीएम धामी के अमन शर्मा, आदर्श वर्मा, अमन गुप्ता, देवाशीश कौल, अंशुल हरनोट, आयूष कैं थला, साहिबा ठाकुर को सम्मानित किया।

विज्ञापन

ये भी किए गए सम्मानित 

Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj

 इनके अलावा एसपी आईपीएस भट्ठाकुफर से सृजन शर्मा, अंतरिक्षा मेहता, अचित परमान, वरुण ठाकुर, साधना, वंशिता, रिशु भारद्वाज। स्वर्ण पब्लिक स्कूल टूटीकंडी से डेनिम ठाकुर, माउंट शिवालिक जुब्बड़हट्टी से इशिता, शुभम, पलक, दीक्षा, माधवी ठाकुर, वैशाली, अनुराग नाहर, जेसीबी स्कूल न्यू शिमला से दिव्या मेहता, आश्रत वर्मा, आंचल, डिंपल, अजीत, राहुल, पुनीत, दिगल पांडे केवी जाखू से  सोनल भट्ट, राहुल जिंटा, शेषव शर्मा, नीरज शर्मा, शोहराद बेगराज, हिमाशु शर्मा, शिवानी देवी, मिमांशा कौंडल, अकाश भाटिया, आरुषि भाटिया, ऋषव और लक्ष्मी वर्मा सम्मानित की गईं। 

लालपानी ब्वॉयज स्कूल से सूर्यामनी, पीयूष किमटा, अभिषेक ठाकुर, हर्ष थापर, अनुरांजन अभिषेक शर्मा, प्रांजल, पीयूष, मंजीत, राहुल, नीरज ठाकुर, पारस डोगरा और विकास, आस्था पब्लिक स्कूल से वर्षा ठाकुर, लक्कड़ बाजार गर्ल्स स्कूल से सोनिका वर्मा, सुजाता, रंजीता, ऋ चा, नेहा हिमराल, स्मृति, अक्षिता, नीलम, वैशाली गुप्ता, गरिमा कुमारी, पारुल कुमारी, अंकिता, ठाकुर और ज्योत्सना वर्मा को समारोह में सम्मान मिला।  
 

आदिति और सलोनी ने पाया पुरस्कार

Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj

शिमला पब्लिक स्कूल से आदिति ठाकुर, दयानंद पब्लिक स्कूल से सलोनी मेहता, सारांश सूद, इश्तिा, हर्षित, अरिन गुप्ता, अरनव ठाकुर, अश्रित तनवर, आदिति, नाव्या टेगटा, गिरीश गुप्ता, गरिमा, मनस्वी, सताक्षी डोगरा, पारुल जमवाल, विधि केशव, होली हेवन भट्टाकु फर से आर्यन, प्रेम पब्लिक स्कूल ठियोग से अनमोल शर्मा, मार्डन पब्लिक स्कूल फागू से मुस्कान शर्मा, बीएसएन चक्कर से अमित कुमार, गंगा पब्लिक स्कूल खलीनी से अमित कुमार, कन्या स्कूल पोर्टमोर से निष्ठा, निकिता, दीक्षा, सेजल, शिष्ठी, संजय, मुस्कान, शिल्पा कुमारी, प्रेम लता, रोनिका ठाकुर, आंचल ठाकुर, निवेदिता, योगिता, और चंद्रिका, मेहली स्कूल से राविना, हिमालयन पब्लिक स्कूल ठियोग से निवेदिता सुमन, डीएवी लक्कड़ बाजार से सोनाक्षी डढवाल, अक्षिता सामा, अनुज नौटियाल, राहुल शर्मा, श्रेया भारद्वाज, नूपुर नेगी, प्राची, हर्षिता जैन, पीयूष शर्मा, गौरव, झिंगटा, रिया पाठक, स्वाति, सचिन, आस्था और अनन्या कौशल को सम्मानित किया गया। 

केवी जतोग भी किए गए पुरस्कृत  

Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj
सम्मान पाने के बाद चेहके मेधावी - फोटो : अमर उजाला

केवी जतोग से प्रकृति, दीपाली, कुनाल, हिताशा शर्मा, निलेश राणा, डीएवी न्यू शिमला से अंश, ट्विषी, बालुगंज स्कूल से नेहा, डीएवी टुटू रमनप्रीत कौर, ईशा गौतम, मोनाल स्कूल संजौली से जिकरा ईलाची, आरिश शर्मा, मिमांषा शर्मा, ऋचा धांटा, निताक्षी आजाद, मनीष ठाकुर, कृतिका शर्मा, आशिमा डोगरा, निहारिका धीमान, लक्की, साहिल खाची, सोनम, हरप्रीत, सताक्षी, प्रांजल आजाद, दिव्या खन्ना। तिब्तियन स्कूल तेंजिन योगदान, डोलमा तमंग, भराड़ी स्कूल से परवेज, एसडी से अर्जुन, शिमला प्रेजिडेंसी से सारिका वर्मा, रिया शर्मा, पूर्व शर्मा, उतराक्ष शर्मा, राहुल ठाकुर और जितेंद्र ठाकुर, एसवीएम विकास नगर से आदित्य डोगरा, आदित्य, नितिन बुशहरी, सूर्याकांत, आस्था ठाकुर, तेंजिन नामग्याल, संदीप नेगी, रोहन, अखिल वर्मा, सुनिष्ठ नरसेठ, साहिल नेगी, ट्वींकल खेवटा, आदित्य ठाकुर, आंचल नेगी, बॉबी वर्मा।

लोरेटो कान्वेंट ताराहाल से तनिषा शर्मा, रिया रावत, ऋषिका राक्टा, केसर वर्मा, साक्षी, ईशा कश्यप, अवनिश शर्मा, अनाया शर्मा, ओजस्वी, आस्था बहक, लक्षिता ठाकुर, समरहिल स्कूल से हर्ष, कर्ण, अनीता, गौरव, विवेक, सिमरन, ज्योति, साधना ज्योति कुमारी, भानू, वरुण, सानी और सपना, टुटू स्कूल से रुचिका, अंशिका, कृतिका, सुनिधि दीक्षित, गोपाल, जागृति, अंशुल, वनिता, उर्मिला, ईशा, पंकज, गौरव, ऑकलेंड हाउस स्कूल से रिदम शर्मा, श्वेता नेगी, स्नेहा शर्मा, अश्मिता मिन्हास, प्रकृति, प्राची रोहटा, ईशानी शर्मा, याज्ञनिका चौहान, अनाया सिंह, इनायत चौहान, दक्षिता वर्मा, ट्रिनिटी इंटरनेशनल फागू से श्रेया मेहता, परीक्षित वर्मा, पल्लवी शर्मा, अक्षित सूद, अतुल चौहान, रक्षित शर्मा और नीतिन खाची सम्मानित की गईं। 

अध्यापकों को भी किया गया सम्मानित 

Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj

अमर उजाला के ब्रेन ऑफ शिमला समारोह में सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने में सराहनीय कार्य करने पर छह शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इन्हें प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने पुरस्कृत किया। इनमें नेरवा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य केवल चौहान को 178 विद्यार्थी, रामपुर केंद्रीय प्राथमिक स्कूल के सीएचटी चुनी लाल को 65, कोटखाई बगाहर स्कूल की शिक्षिका निशा शर्मा को 21, शोघी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह को 36, छोटा शिमला वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की प्रधानाचार्य मीरा शर्मा को 37 विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाने पर पुरस्कृत किया। इसके अलावा पोर्टमोर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार सूद को छात्राओं की संख्या बढ़ाने के साथ ही कुशल प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया। 

पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं ने जमाया रंग

Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj

 ब्रेन ऑफ शिमला सम्मान समारोह की शुरुआत पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं आंचल, प्रियंका, कृति, निवेदिता, आंचल, आयशा, काजल और शबनम ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से की। इसके साथ ही छात्रा शगुन, शिवानी, तमन्ना, मन्नत, जेजस्वी, तनिशा, हिमानी, प्रिया, कशिश वर्मा, रुपाली और साथी छात्राओं ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया।

छात्राओं ने इस दौरान वक्र, व्याग्र, कुकुट, चक्र, पक्षी, शीर्ष,  सर्वांग, धनुश जैसे आसन दिखाए। यह प्रस्तुति शिक्षिका खेमा के नेतृत्व में दी गई। आंचल, शबनम, काजल, प्रेरणा, मधु, आरजू, दिव्या, प्रीति, अकांक्षा एवं साथी छात्राओं ने पहाड़ी गीत मेरी ओ जानी रा बसेरा पर नाटी डाली।

नेरवा स्कूल पढ़ रहे अब 866 छात्र

Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj

नेरवा स्कूल के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने इस स्कूल में अपने तीन साल के कार्यकाल में स्कूल को एक मॉडल के रूप में विकसित किया। छात्र-छात्राओं की संख्या 568 से 866 तक पहुंचाई। इसके अलावा स्कूल ड्रेस कोड बदलना, शिक्षा में गुणात्मक सुधार, ढांचागत सुविधाओं का विस्तार, आम जनता और स्कूल से पढ़ कर निकले लोगों के सहयोग से स्कूल के लिए 45 लाख का प्लाट खरीदना इनकी उपलब्धियां हैं।

बगाहर में गोशाला से शुरू किया स्कूल 
बगाहर प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका निशा शर्मा ने गोशाला के कमरे में तीन बच्चों के साथ स्कूल शुरू किया। आज स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या 54 हो गई। स्कूल भवन न होने के कारण यहां खाली पड़ी गोशाला की साफ सफाई कर बच्चों को बिठाकर पढ़ाना शुरू किया था। इसके बाद प्रयास शुरू किए और स्कूल का अपना भवन बना। अब बच्चों को वह सभी सुविधाएं यहां मिल रही हैं जो एक निजी स्कूल में होती हैं। स्कूल का अपना भवन, ड्रेस, प्री प्राइमरी कक्षाएं, ट्रेक सूट सहित हर तरह की गतिविधियां स्कूल में करवाई जा रही हैं। शिक्षक डॉ. जगदीश ने भी उनका भरपूर सहयोग किया। वह चाहती हैं कि अमर उजाला प्राथमिक स्कूलों में मेधावियाें के लिए भी कुछ हट कर करे।

रामपुर प्राथमिक स्कूल में बढ़े 65 छात्र 

Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj

रामपुर केंद्रीय प्राथमिक स्कूल के सीएचटी चुनी लाल ने स्कूल में प्री प्राइमरी सहित ड्रेस और निजी स्कूलों की तरह से हर सुविधा मुहैया करवाई है। स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या में 65 की बढ़ोतरी की है। आज स्कूल में 330 बच्चे पढ़ रहे हैं। पढ़ाने के तौर तरीके में भी शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से सराहनीय सुधार किया है। 

शोघी में मॉडल स्कूल की सुविधाएं 
शोघी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा मिलने के बाद से स्कूल में ढांचागत सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही अनुशासन पर ध्यान केंद्रित कर छात्र छात्राओं को पढ़ाने के तौर तरीकों में सुधार लाने में शानदार प्रयास किए। इससे स्कूल में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में 36 की बढ़ोतरी हुई। दावा है कि नया भवन मिलने और रिक्त शिक्षकों के पद भरने पर आंकड़ा और अधिक बढ़ना तय है। 

शिक्षा मंत्री ने पुरस्कार पाने  वाले होनहारों को दी बधाई

Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj

 अमर उजाला के होटल होली डे होम में सोमवार को आयोजित ब्रेन ऑफ शिमला सम्मान समारोह में नवाजे मेधावियों और उनके अभिभावकों को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वीडियो मेसेज भेजकर बधाई दी। उन्होंने इस संदेश में समारोह में नवाजे सरकारी स्कूलों के छह मुख्य शिक्षकों को भी शुभकामनाएं दीं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह स्वयं इस कार्यक्रम में शरीक होना चाहते थे लेकिन नई दिल्ली में जरूरी काम के चलते शामिल नहीं हो पाए। कहा कि प्रदेश को हाल ही में शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्टेट ऑफ स्टेट्स अवार्ड से नवाजा गया है।

इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी और शिक्षक बधाई के पात्र हैं। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने और संस्कार युक्त शिक्षा देने की दिशा में कार्य कर रही है। यह सामूहिक प्रयास के चलते ही संभव हो सकेगा। स्कूलों में प्री प्राइमरी शिक्षा, आईसीटी लैब, लैंग्वेज लैब स्थापित की जा रही है। ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है, जिसमें स्कूलों से निकले छात्रों का सहयोग लिया जा रहा है। डिजिटल योजना के तहत वर्चुअल क्लास रूम चलाकर एक ही जगह से कई स्कूलों में शिक्षण कार्य करवाने का प्रयास हो रहा है। स्कूलों में संस्कृत, म्यूजिक, चेस और योगा शुरू किया है, इसका करिकुलम तैयार कर दिया है।

सरकार का शिक्षा के प्रचार प्रसार में  सहयोग कर रहा अमर उजाला : पंत

Amar Ujala Brain of Shimla school topper honoured by education minister suresh bhardwaj
प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत - फोटो : अमर उजाला

 ब्रेन ऑफ शिमला सम्मान समारोह में मुख्यातिथि प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने करीब तीन सौ मेधावियों को सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई दी। साथ अमर उजाला की इस तरह से होनहार छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने पर सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ समाचार पत्र होेने के साथ ही यह समूह सामाजिक सरोकार की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान, ब्रेन ऑफ शिमला जैसे आयोजन कर सरकार के काम में सहयोग कर रहा है। 

   उन्होंने सभी पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि नौंवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं छात्र के जीवन की नींव होती हैं। इससे उनके जीवन की दिशा तय होती है। यह आयोजन उन्हें और मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। जीवन में अवसरों की कमी नहीं, छात्र मेहनत करें और आगे बढ़ें। पंत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रदेश को टॉप में बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि छात्रों को सही समय में सही दिशा और मार्गदर्शन मिले। अमर उजाला के इस प्रयास को भी सरकार अपना ही मानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed