{"_id":"680ad9f5b1424b8ac4ac0ec4fd10902b","slug":"amar-ujala-blood-donation-camp-at-ridge-on-14th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर दीजिए किसी को नया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर दीजिए किसी को नया जीवन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 13 Jun 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने की तमन्ना रखते हैं तो ये इच्छा रक्तदान से पूरी करें।
विज्ञापन
हिमाचल का नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है।
शिविर शिमला के मालरोड पर रोटरी हाल के टैरेस पर आयोजित होगा। इसका शुभारंभ प्रदेश के उद्योग एवं सूचना तथा जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे।
शहर के अस्पतालों के ब्लड बैंकों में हमेशा रक्त की कमी रहती है। इस कमी को दूर करने की मंशा से ‘अमर उजाला’ इस सामाजिक दायित्व को निभा रहा है।
इसमें शहर की समाजसेवी संस्थाओं एवं युवा संगठनों से भी सहयोग लिया जा रहा है। रक्तदान महादान है। विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की जिंदगी को बचाने के मकसद से ये आयोजन हो रहा है।