फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Aparajita 100 million Smiles Program in anni kullu

अपराजिता: आपात समय के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखें छात्राएं

Tue, 18 Jun 2019 09:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jun 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita 100 million Smiles Program in anni kullu
आनी में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

आउटर सिराज के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी में मंगलवार को अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. अमर चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता स्वतंत्र कुमार  ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को कानून की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में कई तरह के प्रावधान हैं। अगर उनकी शिकायत समय पर दर्ज न हो रही हो तो वह कैसे अन्य जगह से सहायता ले सकती हैं।
विज्ञापन


स्वतंत्र कुमार ने कहा कि महिलाओं को अपने साथ हो रहे अपराध के प्रति अपनी आवाज अवश्य उठानी चाहिए। आपातकाल स्थिति हो जाने पर उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी अवश्य सीखने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए शक्ति ऐप सहित कई सुविधाएं उपलब्ध है, जिनका वे मुसीबत पर इस्तेमाल कर अपनी सहायता कर सकती हैं। वहीं विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अमर चौहान ने बताया कि नारी आज के दौर में हर क्षेत्र में आगे है।

विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा के लिए भी कमेटी का गठन किया है। अगर छात्राओं के साथ कोई अत्याचार हो रहा है तो वह तुरंत प्रधानाचार्य को या कमेटी को सूचित करें। कार्यक्रम के संचालक प्रवक्ता श्यामानंद ने कहा कि महिलाएं अपने आपको किसी से कम न समझें।

इस दौरान भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। विद्यालय की छात्राओं द्वारा देश गान भी प्रस्तुत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, अंजलि द्वितीय और शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

Amar Ujala Aparajita 100 million Smiles Program in anni kullu

इस मौके पर राजेश जिष्टू, श्यामानंद, सीमा देवी, वेद, प्रिया जमवाल, तिलका देवी, आशा देवी, बबीता देवी, नीलचंद, चमन शर्मा और प्रदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे। छात्रा खुशबू का कहना है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

समय-समय पर उन्हें कई तरह के कार्यक्रमों से जागरूक किया जा रहा है। अमर उजाला की मुहिम महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। छात्रा अंजलि का कहना है कि आज महिलाओं को कानून में बहुत सारे हक प्राप्त हैं, लेकिन उन्हें इस बारे और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।

घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह और महिला सशक्तीकरण आदि विषयों की उन्हें पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। छात्रा शालिनी ने आग्रह किया है कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण पर आयोजित किए जाएं, जिससे ग्रामीण महिलाओं को इसके माध्यम से अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति और अधिक जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed