{"_id":"62b31e96d9ba9d3d52406e32","slug":"amandeep-singh-of-theog-cleared-the-has-exam-in-the-fourth-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Administrative Service Result: ठियोग के अमनदीप सिंह ने चौथे प्रयास में पास की एचएएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Administrative Service Result: ठियोग के अमनदीप सिंह ने चौथे प्रयास में पास की एचएएस परीक्षा
Wed, 22 Jun 2022 07:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Jun 2022 07:23 PM IST
सार
अमनदीप सिंह ने चौथे प्रयास में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की है। राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में अमनदीप सिंह को 12वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
ठियोग के अमनदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला के ठियोग के अमनदीप सिंह ने चौथे प्रयास में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की है। राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में अमनदीप सिंह को 12वां स्थान प्राप्त हुआ है। अमनदीप सिंह ने बीते वर्ष भी एचएएस की परीक्षा पास की थी। साक्षात्कार के दौरान अमनदीप सिंह एचएएस अफसर बनने की दौड़ से बाहर हो गए थे। इन्होंने फिर भी हार नहीं मानी। लगातार मेहनत जारी रख इस वर्ष एचएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
अमनदीप ने शिमला के सेंट एडवर्ड और शिमला पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बीटेक आईटी की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 2019 में अमनदीप ने रेंज फारेस्ट आफिसर की परीक्षा पास की। अभी अमनदीप शिमला स्थित वन विभाग में कार्यरत हैं। इनके पिता एमएल आजाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने बतौर अतिरिक्त निदेशक सेवानिवृत्त हुए हैं। माता लीलादेवी स्कूल प्रवक्ता हैं। अमनदीप सिंह ने सफलता का श्रेय अपने परिजनों को शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन