फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Allowance and overtime money to HRTC employees.

एचआरटीसी कर्मियों को राहत, जल्द मिलेगा भत्ते और ओवरटाइम का पैसा

Sat, 02 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 02 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Allowance and overtime money to HRTC employees.

एचआरटीसी कर्मचारियों को जल्द वित्तीय लाभ मिलने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम को 25 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। इस राशि से एचआरटीसी कर्मचारियों के ओवरटाइम और मेडिकल बिलों के भुगतान के अलावा पेंशनरों की लंबित पेंशन रिलीज होगी।

विज्ञापन


एचआरटीसी के करीब 4 हजार ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें ओवरटाइम का पैसा नहीं मिला है। इसमें सबसे ज्यादा कर्मचारी चालक और परिचालक हैं। इसके अलावा पांच महीने से एचआरटीसी कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान भी नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


संयुक्त समन्वय समिति ने सरकार से इसका पैसा रिलीज करने की मांग की थी। सरकार की ओर से ग्रांट जारी होने से यह पैसा भी कर्मचारियों को मिल जाएगा। एचआरटीसी में करीब 1100 ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जिन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। उन्हें इसी महीने पेंशन जारी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेता बोले - मंत्री से उठाया था मामला

Allowance and overtime money to HRTC employees.
परिवहन मंत्री जीएस बाली - फोटो : अमर उजाला

एचआरटीसी तकनीकी कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव खमेंद्र गुप्ता और संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारी हरदयाल चौहान ने कहा कि परिवहन मंत्री जीएस बाली से ओवरटाइम और मेडिकल बिलों के भुगतान का मामला उठाया था।

एचआरटीसी को 25 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी कर दी गई है। इस पैसे से कर्मचारियों के लंबित भत्तों का भुगतान किया जाएगा।- जीएस बाली, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed