फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   alliance air flights schedule from jubbarhatti shimla airport released

Flight Schedule: शिमला से कुल्लू और धर्मशाला के लिए सुबह 7:40 बजे उड़ेगा हवाई जहाज

Wed, 07 Dec 2022 09:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Dec 2022 09:51 PM IST
सार

शिमला से धर्मशाला के लिए सुबह 7:40 पर उड़ान होगी और 8:30 बजे फ्लाइट धर्मशाला पहुंचेगी। इसी तरह धर्मशाला से सुबह 8:50 बजे फ्लाइट होगी और 9:40 पर शिमला पहुंचेगी।

विज्ञापन
alliance air flights schedule from jubbarhatti shimla airport released
जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में नई हवाई उड़ानों का किराया और शेड्यूल तय कर दिया है। शिमला से कुल्लू और धर्मशाला के लिए 9 दिसंबर से नई फ्लाइट शुरू की जाएंगी।  एलायंस एयर के मार्केटिंग के यशवर्धन ने जानकारी देते हुए कहा कि ने हिमाचल प्रदेश में हवाई उड़ानों का किराया और शेड्यूल तय कर दिया है। शिमला से कुल्लू और धर्मशाला के लिए 9 दिसंबर से नई फ्लाइट शुरू होंगी।

विज्ञापन


शिमला से धर्मशाला के लिए सुबह 7:40 पर उड़ान होगी और 8:30 बजे फ्लाइट धर्मशाला पहुंचेगी। इसी तरह धर्मशाला से सुबह 8:50 बजे फ्लाइट होगी और 9:40 पर शिमला पहुंचेगी। यह हवाई सेवा एटीआर42-600 हवाई जहाज से प्रदान की जा रही है। यशवर्धन ने कहा कि शिमला से कुल्लू के लिए एलायंस एयर की उड़ान 9 दिसंबर की सुबह 7:40 पर होगी और 8:30 बजे वहां पहुंचेगी। कुल्लू से शिमला सुबह 8:50 पर वापसी की फ्लाइट होगी और 9:40 बजे शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन


शिमला-कुल्लू के बीच मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार हफ्ते में चार दिन उड़ान होगी। किराया प्रति यात्री 5,138 रहेगा और इस किराये में उपदान नहीं होगा। शिमला-धर्मशाला के बीच सप्ताह में सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को तीन दिन फ्लाइट होगी। दिल्ली-शिमला के बीच रोज फ्लाइट हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed