फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All trains running on Kalka-Shimla track packed till 31st May

Shimla News: कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेनें 31 मई तक पैक

Thu, 16 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
All trains running on Kalka-Shimla track packed till 31st May
टूरिस्ट सीजन के चलते भारी संख्या में शिमला आ रहे हैं सैलानी, ट्रेनों में चल रही है लंबी वेटिंग
विज्ञापन

समर स्पेशल ट्रेन समेत सभी सात ट्रेनें भी पैक होकर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर टूरिस्ट सीजन के दौरान 31 मई तक सभी ट्रेनें पैक हो गई हैं। सभी ट्रेनों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

अब वेटिंग में कई यात्री टिकट का इंतजार कर रहे हैं। लंबी वेटिंग के चलते लोगों को टिकट नहीं मिल रहा है। रेलवे की ओर से टूरिस्ट सीजन पर चलाई गई समर स्पेशल ट्रेन समेत सभी सात ट्रेनें पैक होकर हिल्स क्वीन शिमला पहुंच रही हैं। इन ट्रेनों में अब सफर करने के लिए 31 मई तक सैलानियों की लंबी वेटिंग है। टूरिस्ट सीजन पर राजधानी सैलानियों से गुलजार है। ट्रेनों में भी पिछले वीकेंड के मुकाबले सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है। सभी सात ट्रेनें वीरवार को भी पैक होकर शिमला पहुंची। गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और इंग्लैंड से अधिकतर सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। हिमालयन क्वीन में वहीं शुक्रवार को 51 वेटिंग, स्पेशल ट्रेन में 23 वेटिंग और कालका शिमला एक्सप्रेस में 38 वेटिंग चल रही है, शनिवार को 47, 44, रविवार को 60, 41, सोमवार को 63,51 वेटिंग है। 23 मई को सबसे अधिक हिमालयन क्वीन में 81 और स्पेशल ट्रेन में 60 वेटिंग हैं। इसके साथ ही 29 मई को 53, 30 मई को 35 और 31 मई को 41 वेटिंग हैं। देश-विदेश से आने वाले अधिकतर सैलानी टॉय ट्रेनों का आनंद लेकर हिल्स क्वीन पहुंच रहे हैं। निचले क्षेत्रों में अधिक गर्मी से राहत पाने के लिए भी सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसान आंदोलन और इंजन में खराबी से देरी से पहुंचीं ट्रेनें
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के चलते वीरवार को शिमला के लिए ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। हिमालयन क्वीन ट्रेन को कालका से शताब्दी ट्रेन से कनेक्टिविटी देने के लिए देरी से चलाया गया। एक घंटा दस मिनट देरी से हिमालयन क्वीन ट्रेन का शिमला के लिए संचालन हुआ। हिमालयन क्वीन 52455 ट्रेन का शिमला स्टेशन पहुंचने का समय शाम 4:45 बजे है लेकिन किसान आंदोलन के चलते शाम 6:10 बजे ट्रेन शिमला स्टेशन पहुंची। इसके साथ ही समर स्पेशल ट्रेन का इंजन कालका- शिमला ट्रैक पर तकनीकी कारणों के चलते खराब हो गया। इससे एक घंटा देरी से स्पेशल ट्रेन शिमला पहुंची। स्पेशल ट्रेन का शिमला पहुंचने का समय दोपहर 1:05 बजे है लेकिन इंजन खराब होने के चलते ट्रेन दोपहर 2:07 बजे शिमला स्टेशन पहुंची। इस दौरान आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article